विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बॉस' के पहले ट्रेलर में अक्षय का हरियाणवी अंदाज

By Edited By:
Published: Tue, 27 Aug 2013 03:56 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2013 04:30 PM (IST)

अगले साल रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' का पहला ट्रेलर जारी हो गया है। इस ट्रेलर में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अगले साल रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' का पहला ट्रेलर जारी हो गया है। इस ट्रेलर में अक्षय अपने एक्शन और स्टंट वाले स्टाइल में दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि अक्षय इस फिल्म में हरियाणवी में डायलॉग बोलते नजर आएंगे।

बॉस में है सबसे महंगा गाना

हाल में 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' के न चलने के बाद अक्षय को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय ने कई ऐसे जबरदस्त एक्शन सीन्स किए है, जो इससे पहले उन्होंने नहीं किए। लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर में अक्षय अपने एक्शन और हरियाणवी डॉयलॉग्स से दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। अक्षय की सीधी टक्कर पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे रोनित रॉय से हैं।

अक्षय और रोनित के अलावा फिल्म में अदिति राव हैदरी, मिथुन, डैनी, मिथुन चक्रवर्ती और जॉनी लीवर भी हैं। 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में यो यो हनी सिंह समेत चार लोगों ने म्यूजिक दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर