विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब साथ होंगे शाहरुख-सलमान

By Edited By:
Published: Thu, 21 Nov 2013 02:02 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2013 02:27 PM (IST)

मुंबई। सलमान खान और शाहरुख खान के बीच फिर से सुलह हो गई है इस खबर ने उनके प्रशंसकों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान और शाहरुख खान के बीच फिर से सुलह हो गई है, इस खबर ने उनके प्रशंसकों को काफी राहत पहुंचाई थी। अब जब वहीं फैंस दोनों को साथ देखेंगे तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। हम आपको बता दें कि दोनों साथ में स्क्रीन शेयर नहीं करने वाले हैं बल्कि सलमान अपनी अगली फिल्म 'किक' के सिलसिले में शाहरुख से मिलेंगे।

सूत्रों ने बताया कि किंग खान ने रेड चिलिज का वीएफएक्स खरीद लिया है। यही वीएफएक्स सलमान की आने वाली फिल्म 'किक' का विज्युल इफेक्ट देने जा रही है। इसी सिलसिले में सल्लू मियां और शाहरुख खान की मुलाकात हो सकती है।

पढ़ें : कभी दोस्त नहीं बन सकते हैं सलमान-शाहरुख

सलमान और शाहरुख की दोस्ती से दुश्मनी तक के सफर से कोई भी अंजान नहीं है। कुछ दिनों पहले बाबा सिद्दिकी की ओर से आयोजित ईद के कार्यक्रम में दोनों ने एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी थी। जिसके बाद से दोनों की दोस्ती के चर्चे होने लगे। कहा जाने लगा कि दोनों अपनी पुरानी दुश्मनी भूलकर नई शुरुआत करना चाहते हैं।

पढ़ें : सलमान लेंगे शाहरुख की जगह, करण ने दिया किंग खान को धोखा

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर