विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी दोस्त नहीं बन सकते सलमान-शाहरुख

By Edited By:
Published: Sat, 09 Nov 2013 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2013 10:35 AM (IST)

बॉलीवुड के दो दुश्मन सलमान खान और शाहरुख खान कभी दोस्त नहीं बन सकते। यह कहना है सलमान के पिता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के दो दुश्मन सलमान खान और शाहरुख खान कभी दोस्त नहीं बन सकते। यह कहना है सलमान के पिता सलीम खान का।

सलमान के साथ काम करने को तैयार हैं शाहरुख

1975 में आई फिल्म शोले के थ्रीडी संस्करण के ट्रेलर के रिलीज के मौके पर सलीम ने कहा कि सलमान-शाहरुख प्रतिद्वंद्वी हैं और प्रतिद्वंद्वियों के बीच प्यार नहीं हो सकता। अगर शाहरुख की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है तो सलमान उसके लिए कभी पार्टी नहीं देगा। शाहरुख भी ऐसा कुछ नहीं करेगा।

क्यों जुदा हुए थे सलीम-जावेद

पुराने जमाने में दिलीप कुमार और देव आनंद की दुश्मनी कुछ अलग थी, लेकिन आजकल के बच्चे छोटी-छोटी बातों का बुरा मान जाते हैं। इस मौके पर सलीम और जावेद अख्तर लंबे समय बाद एक साथ नजर आए। जंजीर, शोले, दीवार जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने के बाद सलीम-जावेद 32 साल पहले अलग हो गए थे। दोनों ने हाल में मतभेद खत्म किए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर