Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड चुनाव: वीके सिंह बोले, पहाड़ में रोजगार, पेयजल व चिकित्सा सबसे बड़ी समस्याएं

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 05 Feb 2017 07:00 AM (IST)

    उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में डीडीहाट के भाजपा बिशन सिंह चुफाल के समर्थन में वीके सिंह ने वोट मांगे। कहा पहाड़ में रोजगार, पेयजल और चिकित्सा सबसे बड़ी समस्याएं हैं।

    उत्‍तराखंड चुनाव: वीके सिंह बोले, पहाड़ में रोजगार, पेयजल व चिकित्सा सबसे बड़ी समस्याएं

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने डीडीहाट के भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल के समर्थन में कनालीछीना में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहाड़ में रोजगार, पेयजल और चिकित्सा सबसे बड़ी समस्या है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभा में मौजूद पूर्व सैनिकों की भावनाओं को उभारने के लिए उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा में इस क्षेत्र का सहयोग उल्लेखनीय रहा है। जिस कारण उत्तराखंड की भूमि चन्दन की माटी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में रोजगार, पेयजल और चिकित्सा सबसे बड़ी समस्याएं है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन: दुकान-बार की वीडियो रिकॉर्डिंग देखेगा आबकारी विभाग

    अब ऐसी सरकार चाहिए जो इसे दूर कर सके। भाजपा ही इसे लेकर सजग है। अन्य दल घोषणा करते है, भाजपा संकल्प करती है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 'हाथी' दे रहा 'हाथ' को चुनौती

    भाजपा लोक कल्याण चाहती है। पीएम का मूलमंत्र भी लोक कल्याण है। उन्होंने कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर यहां विकास को गति मिलेगी। प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर चुफाल सहित अन्य नेताओ ने सभा को संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 'हाथी' दे रहा 'हाथ' को चुनौती

    उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--