विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव: हरक की करीबी लक्ष्मी पर कांग्रेस ने खेला दांव

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 12:42 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 05:40 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग सीट पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की करीबी अध्यक्ष लक्ष्मी राणा को प्रत्याशी बनाया है।

विधानसभा चुनाव: हरक की करीबी लक्ष्मी पर कांग्रेस ने खेला दांव
विधानसभा चुनाव: हरक की करीबी लक्ष्मी पर कांग्रेस ने खेला दांव

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: उत्तराखंड विधानसभा की रुद्रप्रयाग सीट पर कांग्रेस ने भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की करीबी मानी जाने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर टिकट के लिए उनका नाम कांग्रेस हाईकमान की ओर से आया था।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग सीट पर दावेदारों की लंबी कतार को देखते हुए कांग्रेस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। लक्ष्मी राणा ने इस सीट पर टिकट के तीन प्रमुख दावेदारों कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बुटोला व जिला भेषज संघ के अध्यक्ष अंकुर रौथाण को पीछे छोड़ते टिकट हासिल करने में कामयाबी पाई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: टिकट बंटवारा...खालिस हरदा स्टाइल

वह भी तब, जबकि दो दावेदारों में एक की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दूसरे की खुद सीएम पैरवी कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो पार्टी हाईकमान की ओर से इस सीट पर लक्ष्मी राणा का नाम सामने आया और फिर उनके टिकट पर मुहर भी लगा दी गई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधासभा चुनावः दोनों मंडलों में खम ठोक दम दिखाएंगे सीएम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन: भाजपा ने जिताऊ प्रत्याशियों पर खेला दांव

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।