विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड चुनाव 2017: बाकी छह सीटों पर भाजपा के प्रत्‍याशी घोषित

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 21 Jan 2017 11:20 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 07:10 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर भाजपा ने बाकी छह सीटों पर भी अपने प्रत्‍याशी घोषित कर दिए। देहरादून मेयर विनोद चमोली को धर्मपुुर से प्रत्‍याशी घोषित किया है।

उत्‍तराखंड चुनाव 2017: बाकी छह सीटों पर भाजपा के प्रत्‍याशी घोषित
उत्‍तराखंड चुनाव 2017: बाकी छह सीटों पर भाजपा के प्रत्‍याशी घोषित

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार देर रात राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ कर दी। भाजपा ने पहली सूची में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। दूसरी सूची में शेष छह सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। इसमें देहरादून के महापौर विनोद चमोली और हल्द्वानी के महापौर जागेंद्र रौतेला व विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान और चकराता से उनकी पत्नी मधु चौहान को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा ने दिग्गज एनडी तिवारी के बेटे रोहित को टिकट नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव 2017: हरदा के नेतृत्व पर लगा सवालिया निशान

शनिवार देर रात भाजपा ने छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर एक बार फिर कांग्रेस पर बढ़त बनाई। भाजपा ने देहरादून की धर्मपुर सीट पर उमेश अग्रवाल पर महापौर विनोद चमोली को तरजीह दी। वहीं, देहरादून की बाकी दोनों सीटें पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान और उनकी पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान को दिया। विकासनगर सीट पर दूसरे प्रमुख दावेदार कुलदीप कुमार थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: भाजपा में बुझ नहीं रही बगावत की आग

वहीं, कुमाऊं की तीन सीटों पर भाजपा ने हल्द्वानी में रेनु अधिकारी के बजाय महापौर जागेंद्र रौतेला पर भरोसा जताया है, जबकि भीमताल पर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट और रामनगर में दीवान सिंह बिष्ट पर दांव खेला। भीमताल से भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजपाल बिष्ट प्रबल दावेदार थे।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।