विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : नेताओं के साथ मतदाता भी तैयार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 10:08 AM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 01:02 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में सात चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 11 फरवरी को होगा जबकि सातवें चरण में ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : नेताओं के साथ मतदाता भी तैयार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : नेताओं के साथ मतदाता भी तैयार

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों तथा समय की घोषणा के साथ ही विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी तैयार हैं। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही मतदाता भी कमर कस चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में सात चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 11 फरवरी को होगा जबकि सातवें चरण में आठ मार्च को मतदान होगा। इसके नतीजे 11 मार्च को सभी के सामने होंगे। चुनाव आयोग ने भी कमर कर ली है जबकि सुरक्षा बल भी अपने काम को लेकर बेहद संजीदा हैं।

प्रदेश में चुनाव का चरणवार कार्यक्रम इस प्रकार है।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : शिवपाल सिंह यादव के क्षेत्र से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे मुलायम सिंह

पहला चरण : मतदान 11 फरवरी

कुल सीटें : 73

कुल जिले : 15

(शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज)।

दूसरा चरण : मतदान 15 को

कुल सीटें : 67

कुल जिले : 11

(सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खरी, शाहजहांपुर और बदायूं)।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अधिवक्ता गौरव भाटिया का समाजवादी पार्टी से इस्तीफा

तीसरा चरण : 19 को मतदान

कुल सीटें : 69

कुल जिले : 12

(फर्रूखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, ईटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर)।

चौथा चरण : 23 को मतदान

कुल सीटें : 53

कुल जिले : 12

(प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हामिरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली)।

नामांकन पत्रों की जांच: 7 फरवरी

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 9 फरवरी।

यह भी पढ़ें-यूपी असेंबली इलेक्शन : अमित शाह ने कहा-शहजादों से घर के लोग परेशान

पांचवा चरण : 27 को मतदान

कुल सीटें : 52

कुल जिले : 11

(बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अमेठी व सुल्तानपुर)।

नामांकन करने की अंतिम तारीख : 9 फरवरी

नामांकन पत्रों की जांच : 11 फरवरी

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 13 फरवरी।

छठा चरण : चार मार्च को मतदान

कुल सीट : 49

कुल जिले : सात

(महाराजगंज, कुशीनगर, मऊ, देवरिया ,गोरखपुर, आजमगढ़ व बलिया)।

नोटिफिकेशन जारी होगा : 8 फरवरी

नामांकन की अंतिम तारीख : 15

नामांकन पत्रों की जांच : 16

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 18 फरवरी।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश इलेक्शन : शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी की जीत में संदेह

सातवां चरण : आठ मार्च

कुल सीट : 40

कुल जिले : सात

(वाराणसी ,चंदौली ,गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही ,सोनभद्र व जौनपुर)।

नोटिफिकेशन : 11 फरवरी

नामांकन की अंतिम तारीख : 18

नामांकन पत्रों की जांच : 20

नामांकन लेने की अंतिम तारीख ; 22।

परिणाम 11 मार्च को आएंगे।