Election 2017: भाजपा चाहती कांग्रेस मुक्त देश और सपा-बसपा मुक्त प्रदेश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एमएलसी चुनाव में विजय मिली। 2014 में हमारा नारा कांग्रेस मुक्त देश था। अब सपा-बसपा मुक्त प्रदेश।
अमरोहा (जेएनएन)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एमएलसी चुनाव में विजय मिली है। 2014 में हमारा नारा कांग्रेस मुक्त देश था। अब सपा-बसपा मुक्त प्रदेश चाहिए। अमरोहा के अंदर गुंडागर्दी करने वाले सपा नेताओं को उखाड़ फेंकने का मौका आया है। इसका भरपूर लाभ उठाएं। ज़मीनों पर कब्ज़ा करने वालो को खत्म करना है। सपा-बसपा को जड़ से उखाड़ना है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस पार्टी पर भरोसा करता उत्तर प्रदेश का किसान : राहुल गांधी
केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी तो किसानों का कर्ज माफ होगा। फसल के लिए कर्ज दिया जाएगा जो ब्याज मुक्त होगा। महिलाओं को सुरक्षा दी जाएगी। मथुरा कांड की याद दिलाते हुए बोले सपा के गुंडों की वजह से बवाल हुआ था। सभा में देरी से पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा आजम को जिम्मेदार बताया।अमरोहा के सिरसा गढ़ रैली में कहा कि उनकी शह पर मुरादाबाद डीएम ने उनका हेलीकाप्टर उतरने नहीं दिया। ऐसे अधिकारी जो सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं उनकी शिकायत वह चुनाव आयोग से कर चुके हैं। नोटबंदी पर बोले, सही काम किया गया है। सरकार आने पर नौकरियों में भ्र्ष्टाचार की जाँच की जाएगी। इंटरव्यू समाप्त किया जाएगा। बेटी के जन्म पर 50 हज़ार का बांड, 21 साल उम्र पूरी होने पर 2 लाख देंगे। अमरोहा में सपा-बसपा के प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने आया हूँ। 15 फरवरी तक की जिम्मेदारी आपकी है। इसके बाद हमारी। सपा की विदाई की बेला है इसे विदा कर दो।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: सपा और कांग्रेस की दोस्ती से घबरा गए मोदी
कोई देश को छेडेगा तो हम उसे छोडेंगे नहीं : राजनाथ
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुरादाबाद की बिलारी सभा में कहा कि भाजपा हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं की वजह से बनी है। 2014 में भाजपा लोकसभा में भारी बहुमत से पहुंची। इसका पूरो श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है। कहा कि भाजपा के किसी भी मंत्री और मुख्यमंत्री पर भष्टाचार का आरोप नहीं लगा। आतंकवादियों के हमले पर बोले कि आतंकियों ने हमारे सैनिकों पर चुपचाप हमला किया। फिर उसके बाद हमने उन्हें घर में घुसकर मारा। हम किसी को छोड़ेगे नहीं और अगर कोई छेडेगा तो उसे छोड़ेगे नहीं। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम अखिलेश यादव कहते हैं कि केंद्र विकास नहीं कर कर रहा। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा राज करने वाली सरकार ने क्या किया, अंधेरे में घर जाते और अंधेरे में निकल आते हैं। न आप घरवाली को देख पाते और न आपको वो।
यह भी पढ़ें- आडियो वायरल के मामले में मंत्री राधेश्याम पर मुकदमा
राजनाथ ने एलान किया कि हमारी सरकार आते ही किसानों को ब्याजमुक्त लोन दिया जाएगा। सपा और कांग्रेस दोनों कमजोर हैं, इसलिए एक-दूसरे की बैसाखी बने हैं। लोगों से वादा किया कि अगर भाजपा प्रत्याशी को जिताया तो छह माह बाद आकर फिर आपका अभिनंदन करूंगा। भाजपा की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में भी पापुलर की फैक्ट्री लगाई जाएगी। बोले हम धर्म जाति की राजनीति नहीं करते। अभी तक युवा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काटते हैं, लेकिन हमारी सरकार आते ही युवा अपने प्रमाण पत्र खुद प्रमाणित करेंगे।
यह भी पढ़ें- कैराना से पलायन करने वालों में सिर्फ एक व्यापारी आया वोट डालने
अखिलेश ने ब्लैक लिस्टेड पार्टी से किया गठबंधन : कटियार
भाजपानेता विनय कटियार ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहाकि अखिलेश यादव ने ब्लैक लिस्टेड पार्टी से समझौता किया है। मुलायम सिंह यादव गठबंधन नहीं चाहते थे। उन्होंने कहाकि मुलायम सिंह यादव ने सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया था। मुलायम नहीं चाहते थे कि सपा का कांग्रेस से गठबंधन हो। भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र यादव के पक्ष में फैजाबाद के अख्तियारपुर में सभा के उपरांत मीडिया से मुखातिब उन्होंने सभा में कहाकि सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर ही अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहाकि मंदिर निर्माण के तीन रास्ते हैं। पहला बातचीत, दूसरा न्यायालय और तीसरा कानून है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो भाजपा राज्यसभा में भी मजबूत होगी। इसलिए भाजपा उम्मीदवारों को जीत दिलाकर राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करें। उन्होंने तीन तलाक पर भी तंज कसा। कहाकि सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।