विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेंकैया नायडू और भूपेन्द्र यादव की देखरेख में तय होगा 32वां मुख्यमंत्री

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 08:39 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 06:24 PM (IST)

भाजपा शनिवार को उत्तर प्रदेश के 32वें मुख्यमंत्री का नाम तय करने जा रही है। इसके लिए लोकभवन में शाम पांच बजे भाजपा विधायकों की बैठक आहूत है।

वेंकैया नायडू और भूपेन्द्र यादव की देखरेख में तय होगा 32वां मुख्यमंत्री
वेंकैया नायडू और भूपेन्द्र यादव की देखरेख में तय होगा 32वां मुख्यमंत्री

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा शनिवार को उत्तर प्रदेश के 32वें मुख्यमंत्री का नाम तय करने जा रही है। इसके लिए लोकभवन (मुख्यमंत्री सचिवालय) में शाम पांच बजे भाजपा विधायकों की बैठक आहूत है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस बैठक के लिए केन्द्रीय शहरी विकास एवं सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव को पर्यवेक्षक अधिकृत किया है। 
भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षकों के अलावा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। यह चर्चा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सहमति से मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है।
विधायक दल की बैठक में उस नाम को सामने रखकर केवल औपचारिक रूप से एलान किया जाना है। शुक्रवार को ही बड़ी संख्या में भाजपा विधायक लखनऊ आ गये हैं। सहयोगी दलों को मिलाकर इनकी कुल संख्या 325 है। बड़ी संख्या के लिहाज से ही लोकभवन को चुना गया है। कई विधायकों ने शुक्रवार को ही लोकभवन को जाकर देखा। यद्यपि मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम सुर्खियों में हैं लेकिन अभी तक अधिकृत रूप से नाम तय न होने से कौतूहल बना हुआ है।