Punjab Election 2017: बादल, कैप्टन व सिद्धू सहित दिग्गजों ने डाला वोट
Punjab Election 2017 में सीएम प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गजों ने भी वोट डाले। क्रिकेटर हरभजन नेे भी वोट डाले।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला सहित काफी संख्या में दिग्गजों ने मतदान किया है। अभी भी दिग्गजों का मतदान के लिए आना जारी है। सभी नेता अपनी पार्टियों की जीत का दावा कर रहे हैं। जालंधर में क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी माता अवतार कौर के साथ वोट डाला। अभी दिग्गजों का विभिन्न क्षेत्रों में वोट डालने के लिए आने का क्रम जारी है।
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल आैर कांग्रेस क वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने मतदान किया है। आम आदमी पार्टी के पंजाब संयोजक गुरप्रीत सिंह बड़ैच ने जालंधर में अपना वोट डाला। उनकी पत्नी ने भी वोट डाला। कांग्रेस नेता और बठिंडा शहरी से कांग्रेस प्रत्याशी मनप्रीत बादल ने अपने गांव बादल में अपने मताधिकार का प्रयाेग किया। सुनील जाखड़ ने अबोहर में मतदान किया।
क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी माता अवतार कौर के साथ जालंधर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल ने बादल गांव में मतदान किया। मतदान करने के बाद सीएम बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन की जीत होगी।
पटियाला में मतदान करने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकारी महिला कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में पत्नी परनीत कौर, बेटी जयइंदर कौर, पोती सहरइंदर प्रीत कौर के साथ वोटिंग की। उन्होंने कहा के मालवा, मांझा और दोआबा से कांगेस के लिए पॉज़िटिव रिपोर्ट है। राज्य में कांगेस की सरकार आना तय है। कांग्रेस के प्रोग्राम को स्वीेकार कर लोग वोट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पटियाला में अकाली दल के जनरल जेजे सिंह की ज़मानत बचाना मुश्किल है। कैप्टन ने कहा वह लंबी में भी जीत दर्ज करेंगे। 11 मार्च को पता लगेगा की जीत का अंतर कितना रहेगा। आम आदमी पार्टी के स्वीप करने की हवा निकल गई है, सिर्फ़ कुछ पॉकेट में आप को वोटिंग हो रही है। रनइंदर सिंह लंबी में हैं।
यह भी पढ़ें: LIVE Punjab Election Polls 2017: बादल, कैप्टन व सिद्धू सहित दिग्गजों ने डाला वोट
पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ले पटियाला सिटी में गवमेंट गर्ल्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के मॉडल पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया। इस मौके पर डॉ. धर्मवीर गांधी को फूल देकर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत किया। एसजीपीसी प्रधान प्रो किरपाल सिंह बड़ूंगर ने पटियाला सिटी हल्का के खालसा कॉलेज बूथ पर मतदान किया।
जालंधर में मतदान करने के बाद अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर और पुत्र के साथ नवजोत सिंह सिद्धू।
जालंधर सेंट्रल हलके केे भाजपा प्रत्याशी मनोरंजन कालिया ने भी अन्य मतदाताओं के साथ कतार में लग कर अपना मतदान किया। कई अन्य क्षेत्रों में दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। रामपुरा फूल सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनजीत सिंधु तथा उनके परिवार के सदस्यों ने अपना वोट डाला। अमृतसर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजकुमार वेरका ने मतदान किया।
यह भी देखें: Punjab Election Polls 2017 पंजाब चुनाव में मतदान के लिए उमड़े युवा मतदाता
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में मतदान किया। उनकी पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू और बेटे ने भी मतदान किया। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा और किसी से समर्थन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अमृतसर में मतदान करने के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी और उनका परिवार।
राज्य के कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रत्याशी अनिल जोशी ओर उनके परिवार ने अमृतसर मेें मेडिकल कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार को इस्तेमाल किया। आम आदमी पार्टी के पंजाब संयोजक व गुरदासपुर के बटालासे प्रत्याशी हास्य कलाकार गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने जालंधर के मकसूदा में मतदान के बाद अपनी पत्नी के साथ किया।
तस्वीरें : पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू
मजीठा विधानसभा क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी विक्रम सिंह मजीठिया ने वोट डाला। सुबह से ही ईवीएम मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर राज सिंह लाली में बहस हुई। संगरूर में वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने अपने मत का इस्तेमाल किया।
पटियाला शहरी क्षेत्र से शिअद के प्रत्याशी जनरल जेजे सिंह व उनकी पत्नी वोट डालनेे के बाद।
पटियाला शहरी सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी जनरल जेजे सिंह सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल रहे। अपना मतदान करने के बाद जनरल जेजे सिंह ने कहा कि जनता इस बार चुनाव में दिग्गज समझे जाने वाले नेताओं को चकित कर देगी। उन्होंने चुनाव में शिअद भाजपा गठबंधन की जीत का दावा किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।