विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब चुनाव: नाराज जनरल जेजे सिंह माने, अंतिम क्षणों में जमा कराए कागजात

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 03:43 PM (IST)

पंजाब चुनाव में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के विरुद्ध जनरल जेजे सिंह चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंने नामांकन पत्र के साथ रह गए ...और पढ़ें

पंजाब चुनाव: नाराज जनरल जेजे सिंह माने, अंतिम क्षणों में जमा कराए कागजात
पंजाब चुनाव: नाराज जनरल जेजे सिंह माने, अंतिम क्षणों में जमा कराए कागजात

जेएनएन, पटियाला। पंजाब विधानसभा चुनाव में पटियाला शहरी सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी जनरल जेजे सिंह नाराज हो गए थे आैर उनको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। लेकिन, नाराज जनरल सिंह अाखिरकार मान गए। चर्चा थी कि वह मैदान छोड़ सकते हैं। जनरल सिंह ने अंतिम क्षणों में अपने बाकि कागजात जमा करा दिए। उन्हें तीन बजे तक काग़ज़ात जमा करवाना था और इससे थोड़ी देर पहले ही उन्होंने इसे जमा करवाया। इससे शिअद नेताओं ने राहत की सांस ली।

उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ पेन कार्ड और बैंक अकाउंट की कापी जमा नहीं करवाई थी। साथ ही कवरिंग कैंडिडट बेटे के काग़ज़ात भी पूरे नहीं थे। इससे उनके नामांकन पत्र रद हो सकते थे, लेकिन अब उन्होंने कागजात जमा कर शिअद की दुविधा को दूर कर दिया है।

आरओ एसडीएम पूजा सयाल ने इस संबंध में उनको नोटिस भी जारी किया था। यदि जनरल जेजे सिंह का नामांकन पत्र रद हाे जाता तो शिअद के लिए विधानसभा चुनाव में यह करारा झटका होता। बताया जाता है कि नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले गठबंधन की रैली के फ़्लॉप होने और उनके नामांकन में उपमुुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नहीं आने के कारण जनरल जेजे सिंह नाराज थे।

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: लंबी आएं कैप्टन, सिपाही बना कर भेज देंगे : सुखबीर

सूत्रों का कहना है की नाराजगी के कारण जेजे सिंह काग़ज़ात जमा नहीं कराने के मूड में थे। ऐसे में उनका नामांकन रद होने पर अकाली दल का कोई दूसरा प्रत्याशी भी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन नहीं कर पाता। बताया जा रहा है कि नाराजगी का कारण अंदरखाते अकाली दल के नेताओं द्वारा जनरल सिंह का साथ नहीं देना भी प्रमुख वजह रही। लेकिन, सारी ऊहापोह का अंत हो गया है और अब लगभग तय है कि पटियाला शहर सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह और जनरल जेज सिंह के बीच विधानसभा चुनाव में टक्कर होगी।

पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।