विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब विधानसभा चुनाव: लंबी आएं कैप्टन, सिपाही बना कर भेज देंगे : सुखबीर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 03:33 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 04:38 PM (IST)

उपमुख्‍यमंत्री सुखबीर बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला किया है। उन्‍होंने कहा, कैप्‍टन के लंबी विधानसभा से चुनाव लड़ने आएं , उन्हें सिपाही बना कर भेज देंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव: लंबी आएं कैप्टन, सिपाही बना कर भेज देंगे : सुखबीर
पंजाब विधानसभा चुनाव: लंबी आएं कैप्टन, सिपाही बना कर भेज देंगे : सुखबीर

जेएनएन, लुधियाना। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबी विधानसभा से चुनाव लड़ने आएं। उन्हें सिपाही बना कर भेज दिया जाएगा। उन्हें जानकारी मिली है कि दो दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतंकी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मोहाली में बैठक की है। वह किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैैं।

यहां लोहारा में चुनाव प्रचार के दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल ऐसे आदमी हैं, जो कहते कुछ हैैं और करते कुछ हैैं। यही नहीं आप के 35 उम्मीदवार क्रिमनल हैं। अन्ना आंदोलन के बाद अन्ना को बाहर कर पार्टी बनाई और मुख्यमंत्री बन गए। सरकारी मकान लिया। विधायकों का वेतन बीस हजार से दो लाख रुपये कर दिया।

कहा, कांग्रेस में जाकर सिद्धू ने खत्म किया सियासी करियर

सुखबीर एक चुनावी रैली के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस में जाकर अपना सियासी करियर खत्म कर लिया है। 11 मार्च के बाद सिद्धू की ऐसी हालत हो जाएगी कि वह न घर के रहेंगे और न घाट के। क्योंकि, चुनाव परिणाम में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने वाला है। आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल को धान व गेहूं में अंतर नहीं पता। वह पंजाब नहीं चला सकते। उनका मकसद केवल जेब भरना है।

---------

पूर्व सीएम बेअंत सिंह पर साधा निशाना

सुखबीर बादल ने पूर्व सीएम स्वर्गीय बेअंत सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेअंत ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने बुत के अलावा कोई निशानी नहीं दी। बेटा ट्रांसपोर्ट मंत्री रहा, लेकिन खुद उनके गांव के ही लोग ट्रांसपोर्ट की सुविधा से वंचित हैं। जगराओं से कांग्रेसी उम्मीदवार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह उम्मीदवार गूगल पर भी नहीं मिला।

---------

सीएम के सलाहकार का विवादित बयान, बोले टिकट के लिए लोग बाप भी बदल लेते हैं

श्री माछीवाड़ा साहिब में दल बदलने पर विवादित बयान देने वाले सीएम प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल पायल रैली के दौरान भी अपनी जुबान पर लगाम नहीं लगा सके। ग्रेवाल ने सुखबीर बादल की मौजूदगी में ही मंच से कहा कि आजकल लोग टिकटों के लिए बाप भी बदल लेते हैं। रैली के समापन पर ग्रेवाल से जब विवादित शब्दावली बारे पूछा गया तो कहा कि नो कमेंट्स, वह किसी विवाद में नहीं पडऩा चाहते।

पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।