विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD चुनाव 2017: पांच वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देगी भाजपा

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 08:13 PM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 10:34 PM (IST)

दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू और पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी ने कहा कि पार्टी ने ऐसे ...और पढ़ें

MCD चुनाव 2017: पांच वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देगी भाजपा
MCD चुनाव 2017: पांच वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देगी भाजपा

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने पांच वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देने का एलान किया है। इन वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन रद हो गया है, इसलिए मजबूरन पार्टी को यह फैसला लेना पड़ा है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू और पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी ने कहा कि पार्टी ने ऐसे निर्दलीय प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया है, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इससे पहले दिल्ली सरकार के दबाव में राज्य चुनाव आयुक्त ने छह वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रद कर दिए थे। हालांकि, इनमें से एक प्रत्याशी का नामाकन हाई कोर्ट ने बहाल कर दिया है।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव: भाजपा की झुग्गी वाली करोड़पति प्रत्याशी पर गरमाई राजनीति

इन निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देगी भाजपा

किशनगज वार्ड से ट्विंकल कालिया, बापरोला से अमृता रश्मी, विनोद नगर से राहुल सिंह, अबुल फजल एंक्लेव से गुलफाम और लाडो सराय से लता सोनी को भाजपा अपना समर्थन देगी।

'आप' और कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विनोद वत्स के नेतृत्व में 38 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा कृष्णा नगर दिल्ली युवा कांग्रेस जिला के महामंत्री मनोज अग्रवाल भी 10 कार्यकर्ताओ संग भाजपा में शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें: MCD चुनावः केजरीवाल ने थामी नाराज नेताओं को मनाने की कमान

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें