यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MCD चुनाव: भाजपा के खिलाफ आप ने छेड़ा पोस्टर अभियान
पोस्टर में लोगों से कहा गया है कि यदि दिल्ली नगर निगम में भाजपा फिर से सत्ता में आती है ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। राजनीति कहती है कि दुश्मन को परास्त करना है तो हर तरफ से हमले करो और इसे ही अपनी एक रणनीति मानते हुए आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा के खिलाफ उग्र रुख अपना रही है। आप मान रही है कि उसकी लड़ाई सीधे तौर पर भाजपा से है।
लड़ाई के इसी क्रम में चुनावी माहौल बनाने के लिए आप ने एक पोस्टर निकाला है, जिसे दिल्ली भर में लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो वाले पोस्टर में आप की ओर से लोगों को सचेत किया गया है।
यह भी पढ़ें: MCD Polls: पूरी हुई योगेंद्र यादव के मन की मुराद, चुनाव चिह्न मिला सीटी
लोगों से कहा गया है कि यदि दिल्ली नगर निगम में भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो बिजली व पानी की फ्री मिल रही सुविधा बंद हो जाएगी, क्योंकि केंद्र सरकार बिजली व पानी दिल्ली सरकार से छीन कर नगर निगमों को फिर से सौंप देगी।
ऐसे में दिल्ली नगर निगम में भाजपा सत्ता में आने पर बिजली पानी को पहले की तरह महंगा कर देंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में 23 अप्रैल को नगर निगम चुनाव होने हैं और 26 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी।
