विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान हुई नियुक्तियां रद की

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 25 Nov 2017 09:30 AM (IST)

पूर्व विधायक योगराज पहले ही पार्टी से निष्कासित थे। पार्टी ने विप्लव ठाकुर की सिफारिश पर इन्हें वापस लिया था।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान हुई नियुक्तियां रद की
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान हुई नियुक्तियां रद की

शिमला, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान की गई नियुक्तियों को रद कर दिया है। दस पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। इनमें से तीन पूर्व विधायक हैं। यह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समर्थक हैं। पार्टी के मुताबिक नियुक्तियां आलाकमान के अनुमोदन के बिना ही की गई थी। अब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के तीन महासचिवों योगराज, सत्यप्रकाश ठाकुर, सुरेंद्र पाल ठाकुर, प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी, सचिव धीरेंद्र सिंह चौहान, प्रवक्ता पुष्पराज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के उपाध्यक्ष चंद्र सेन, कुल्लू कांग्रेस कमेटी महासचिव मान चंद ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष राजिंद्र मोहन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन अध्यक्ष दामोदर सिंह की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से रद हो गई हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

 

पूर्व विधायक योगराज पहले ही पार्टी से निष्कासित थे। पार्टी ने विप्लव ठाकुर की सिफारिश पर इन्हें वापस लिया था। इसी तरह से जोगेंद्रनगर से पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के आरोपों में निष्कासित किया गया है। इसके अलावा धीरेंद्र चौहान व दामोदर भी निष्कासित की कार्रवाई झेल रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बसपा के प्रदेशाध्यक्ष विजय नायर ने दिया पद से इस्तीफा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।