यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल में बसपा के प्रदेशाध्यक्ष विजय नायर ने दिया पद से इस्तीफा
हिमाचल में बसपा के प्रदेशाध्यक्ष विजय नायर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

ऊना, जेएनएन। हिमाचल में विधानसभा के चुवानी नतीजों से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेशाध्यक्ष विजय नायर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज ऊना में उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने ये इस्तीफा अपने निजी कारणों से दिया है।
पिछले 10 साल से वह पार्टी में प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभाले हुए थे, लेकिन चुनाव से पहले ही उन्होंने हाई कमान को इस्तीफे के बारे में बता दिया था। जिस पर पार्टी हाई कमान ने उन्हें चुनाव तक रुकने को कहा था। अब चुनाव हो चुके है, इसलिए पद से इस्तीफा दे रहे है।
इसके बाद वह किस पार्टी का साथ देंगे प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक पद से त्याग दिया है, पार्टी नहीं छोड़ी लेकिन भविष्य के बारे में कुछ नहीं कह सकते।