महिला को इस तरह किया बेहोश, फिर जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप
दिल्ली में एक महिला को एक शख्स के साथ अस्पताल जाना भारी पड़ गया। शख्स महिला को गेस्ट हाउस ले गया और फिर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।
नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म और फिर अश्लील तस्वीरें खींच कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप आरोप प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एक सीनियर कर्मचारी पर लगा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़ित महिला के साथ धोखे से दुष्कर्म किया और फिर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। अश्लील तस्वीरों के बल पर आरोपी महिला को बदनाम करने लगा। महिला को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने सफदरजंग एंक्लेव थाने में शिकायत दर्ज की।
रेप के डर से छात्रा ने बदल दिया रास्ता, फिर जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय पीड़ित महिला बदरपुर में रहती है। सफदरजंग अस्पताल में दिखाने के बहाने आरोपी महिला को अपने साथ लाया था। इसी दौरान आरोपी महिला को दिल्ली के गेस्टहाउस में ले गया और धोखे से उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।
आधी रात बहन को इस हालत में देख उड़ गए भाई के होश, और फिर...
महिला के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। महिला के होश आने पर आरोपी ने मुंह खोलने पर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से पीड़िता कई हफ्तों तक चुप रही लेकिन जब अश्लील तस्वीरों का सच महिला के पति को पता चला तो महिला ने सफदजंग एंक्लेव थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल से महिला की अश्लील तस्वीरें बरामद कर ली गई हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।