विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधी रात बहन को इस हालत में देख उड़ गए भाई के होश, और फिर...

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 26 Jul 2016 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 07:50 PM (IST)

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नाबालिग को धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुल्तानपुरी निवासी राजन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 15 साल की पीड़िता परिवार के साथ सुल्तानपुरी में रहती है। उसने बताया कि आरोपी की मां कपड़े की सिलाई का काम करती है। एक दिन वह कपड़े का नाप देने उसके पास गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई।

पड़ोस वाली महिला बोली छत पर तुम्हारी बहन के साथ हो रहा है रेप...और फिर

पीड़िता के मुताबिक कपड़ों को बहाना बनाकर आरोपी उसके घर आने-जाने लगा और एक दिन अकेला देखकर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।

अश्लील वीडियो का भय दिखाकर आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक रात आरोपी जबरन पीड़िताा के घर में दाखिल हो गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

सौतेले पिता ने कहा मुंबई में है बेटी, लेकिन सच कुछ और ही था

इसी दौरान पीड़िता का भाई भी मौके पर पहुंच गया जिसे देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरा मामला बताया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल जांच कराई और दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ेंःपरंपरा के नाम पर लड़कियों से संबंध बनाने वाला गंभीर बीमारी से ग्रसित