विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौतेले पिता ने कहा मुंबई में है बेटी, लेकिन सच कुछ और ही था

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2016 02:41 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 03:01 PM (IST)

एक डॉक्टर ने किशोरी को फिल्मों में काम दिलवाने का भरोसा देकर पहले उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और फिर उसकी अश्लील फिल्म भी बना ली।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। वसंतकुंज इलाके में एक डॉक्टर ने अश्लील फिल्म बनाकर किशोरी के साथ 2 साल तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर ने पीड़िता को उसके घर भी नहीं जाने दिया।

शिकायत मिलने के बाद वसंतकुंज थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर के मोबाइल से किशोरी की अश्लील फिल्म व तस्वीरें बरामद की गई हैं।

इस मशहूर डायरेक्टर पर लगा है विदेशी छात्रा से रेप का आरोप, 30 जुलाई तक टला फैसला

पुलिस के मुताबिक आरोपी नागपुर का रहने वाला है। डॉक्टर किशनगढ़ (वसंतकुंज) इलाके में रहता है और यहीं उसका क्लीनिक है। डॉक्टर का एक दोस्त गाजियाबाद में डांस स्कूल चलाता है। पीड़िता यहीं, डांस सीखती थी। इसी दौरान पीड़िता की मुलाकात डॉक्टर से हुई और वह किशोरी को फिल्मों में काम दिलाने के बहाने अपने साथ मुंबई ले गया।

लिव इन में युवती हो गई थी गर्भवती, ब्वॉय फ्रेंड से अनबन के बाद उठाया ये कदम

मुंबई पहुंचने पर क्या हुआ ?

जब पीड़िता डॉक्टर के साथ मुंबई पहुंची तो एक युवक ने फिल्मों में काम दिलवाने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी डॉक्टर ने मोबाइल फोन पर किशोरी की अश्लील फिल्म बना ली।इसके बाद आरोपी डॉक्टर पीड़ित किशोरी को दिल्ली लेकर आ गया और हर रोज उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी किशोरी को अपने घर में जबरन रखे हुए था।

विदेशी युवती को बनाया बंधक, हर रोज लगती थी बोली...पढ़ें खबर

पिता बोला: मुंबई में है बेटी

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के परिजनों के बारे में जब जानकारी ली गई तो पता चला कि उसका सौतेला पिता है और उसने बताया कि उसकी बेटी मुंबई में रहती है।

गैंगरेप की शिकार युवती की 'हत्या की डायरी' पढ़कर चौंक जाएंगे आप