विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल बोले बेबाक, गर खुदा हमारे साथ तो डरने की क्या बात

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 13 Jun 2015 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2015 09:49 PM (IST)

दिल्ली में चल रही राजनीति उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाबी हमला बोला है। उन्होंने केंद्र में भारतीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाबी हमला बोला है। उन्होंने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमलावर अंदाज में कई गंभीर-संगीन आरोप लगाए।

उपराज्यपाल के बहाने दिल्ली में समानांतर सरकार चलाने के मुद्दे पर कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को अस्थिर करने की साजिश हो रही है। इस साजिश का सीधा मकसद सरकार को अस्थिर करना और हमें जनता के हित में काम नहीं करने देना है।

निगम कर्मियों की हड़ताल और दिल्ली में चल रही वर्चस्व की जंग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इन सबसे डरने की कोई जरूरत ही नहीं हैै, अगर खुदा हमारे साथ है तो हमें डरने की क्या जरूरत है। उन्होंने फिर दोहराया कि केंद्र की सरकार दिल्ली की सरकार को काम नहीं करने दे रही है।


तोमर प्रकरण से नुकसान, पार्टी में सुधार की दरकार

उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें राज्य की जनता ने जबरदस्त बहुमत के साथ चुना है, हमें दिल्ली की जनता की सेवा करने का पूरा हक है। और हम इस हक को हर हाल में अदा करेंगे। केंद्र में सत्तासीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चाहे कितनी भी कोशिश करे, सरकार को अस्थिर का साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी।