विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तोमर प्रकरण से नुकसान, पार्टी में सुधार की दरकार

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 13 Jun 2015 04:43 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2015 05:17 PM (IST)

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जितेंद्र सिंह के फर्जी डिग्री विवाद को लेकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जितेंद्र सिंह के फर्जी डिग्री विवाद को लेकर पार्टी नेता भी व्यथित नजर आने लगे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिन पहले त्रिनगर विधानसभा सीट से विधायक तोमर को निकालने का इशारा कर चुके हैं, लेकिन इसी बहाने अब पार्टी नेताओं ने पार्टी पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में हाल ही में निकाले गए योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण के प्रति झुकाव रखने वाले विधायक पंकज पुष्कर ने कहा कि जब साहस की कमी होती है, तो समझौते होते हैं। पंकज ने कहा कि जितेंद्र सिंह तोमर के फर्जी डिग्री मामले में खुलासे से पार्टी को नुकसान हुआ है। आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली पार्टी है। इस तरह बातों-घटनाओं से पीड़ा होती है। बेशक पार्टी में सुधार की जरूरत हैै।

ताजा मामले में तिमारपुर विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक पंकज पुष्कर ने एक निजी टेलीविजन चैनल से बातचीत के दौरान पार्टी की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को सूचना के अधिकार (आरटीआइ) के दायरे में आना चाहिए। लोकपाल के मुद्दे पर भी आगे बढ़ने की जरूरत है। हमें इसमें देरी नहीं करनी चाहिए।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तोमर के अलावा दो अन्य विधायकों विशेष रवि और कमांडो सुरेंद्र सिंह की डिग्रियों पर भी सवाल उठे हैं, ऐसे में फर्जी डिग्री मामले की पार्टी स्तर पर भी जांच होनी चाहिए।