दरिंदगी! नौवीं की छात्रा को पंजाब ले जाकर किया RAPE, हो गई गर्भवती
दिल्ली की किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह (22) के रूप में हुई है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। शाहदरा इलाके से करीब दो महीने से एक नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। आरोपी उसे अपने साथ पंजाब के कपूरथला ले गया। यहां उसे बंधक बनाकर लगातार कई दिनों तक लगातार दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई।
मौका पाकर पीड़िता ने परिजनों से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पंजाब के लिए रवाना हो गई। कपूरथला से पीड़िता को मुक्त कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ेंः विवाहिता से इश्क-हवस का भेद मिटा बैठा डॉक्टर, मिली ये सजा
आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। चिकित्सकीय सहायता के साथ पीड़िता की काउंसिलिंग कराई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः सारे जमाने के सामने जिसे कहती थी 'भइया' उसी से करती थी प्यार!
15 वर्षीय पीड़िता का परिवार पहले पंजाब में रहता था। कुछ साल पहले शाहदरा इलाके में शिफ्ट हुआ है। पंजाब में सुरजीत पीड़िता के परिवार के संपर्क में आया था।
ट्रक चालक सुरजीत दिल्ली आने पर पीड़िता के घर पर रुकता था। दो महीने पहले वह पीड़िता को लेकर फरार हो गया था। परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया । फोन आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।