विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurgaon : एक और निठारी कांड ! अरावली की पहाड़ियों से मिले बच्‍चों के कंकाल

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 29 Jul 2015 02:07 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 05:30 PM (IST)

भोंडसी के गांव हरीहेड़ा की अरावली पहाड़ी में चार नर कंकाल मिलने से इलाके में बवाल मच गया है। गुड़गांव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुड़गांव। नोएडा के निठारी कांड को लोग अब तक नहीं भूले हैं। इस बीच हरियाणा के गुड़गांव में भोंडसी के गांव हरियाखेड़ा स्थित अरावली पहाड़ी में चार बच्चों के कंकाल मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। गुड़गांव पुलिस ने ये चारों कंकाल सोमवार रात को खुदाई कर बरामद किए हैं।

निठारी कांड का सच बताएगा पंधेर परिवार

सूत्रों पर विश्वास करें तो ये चारों कंकाल बच्चों के हैं, जो वर्ष 2013 में गायब हो गए थे। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बचती दिखाई दे रही है। पुलिस भी नर कंकालों का डीएनए करने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ बोलने की हालत में होगी।

गौरतलब है कि गुडगाँव के गांव हरियाखेड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय से करीब 26 महीने पहले संदिग्ध हालात में गायब हुए चार मासूम बच्चों की हत्या हो चुकी है। 17 मई, 2013 को ही चारों बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

भोंडसी थाना पुलिस ने मृतकों में से दो बच्चों के मामा को इस हत्याकांड में गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर चारों बच्चों के शव के कंकाल बरामद किए हैं।

गांव हरियाखेड़ा के पास अरावली की पहाडी से इनके शव बरामद किए गए हैं। चारों बच्चों अपने माता पिता के साथ गांव हरियाखेड़ा स्थित ईंट भट्टे पर रहकर गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे।

पुलिस अब यूपी के अलीगढ़ निवासी आरोपी से पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त चाकू व अन्य सबूत जुटाने के प्रयास में है।

निठारी कांड : कब, क्या हुआ

कहा तो यह भी जा रहा है कि मीडिया में मामला तूल पकड़े इससे पहले पुलिस पत्रकारों से रूबरू होना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त पुलिस आयुक्त हेडक्वार्टर इस बाबत पत्रकार वार्ता भी कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।