विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2 दिनों के लिए बढ़ाई गई उमर खालिद व अनिर्बान की पुलिस हिरासत

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2016 03:39 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2016 05:53 PM (IST)

जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के मुख्य आरोपी उमर खालिद व अनिर्बान की पुलिस हिरासत 2 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के मुख्य आरोपी उमर खालिद व अनिर्बान की पुलिस हिरासत 2 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि मंगलवार रात करीब 12 बजे उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य ने सरेंडर किया था। इस मामले में जेएनयू छात्रसंघ का अध्यक्ष कन्हैया पहले से तिहाड़ जेल में कैद है।

बता दें कि अफजल गुरु को लेकर कार्यक्रम आयोजित करवाने वाले उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने जेएनयू में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए थे, जिसके चलते उन पर पांच हजार का जुर्माना भी लगाया गया था।

जेएनयू में आधी रात को फिर लगे विवादित पोस्टर, भारत को बताया जेल

अनिर्बान पर 11 फरवरी 2015 को ताप्ती हॉस्टल के मेस हॉल में हॉस्टल वार्डन को गलत जानकारी देकर कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप है। इस पर तीन जुलाई 2015 को जेएनयू प्रशासन ने अनिबार्न पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। जानकारी के अनुसार जेएनयू प्रशासन ने एक आपत्तिजनक कार्यक्रम करने पर वर्ष 2010 में उमर खालिद पर भी जुर्माना लगाया था। उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य की ओर से आयोजित कार्यक्रम को आपत्तिजनक पाए जाने पर जेएनयू प्रशासन द्वारा आर्थिक जुर्माना लगाए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है। इसके चलते दोनों को किसी भी तरह के कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने का आदेश विगत वर्ष जारी किया गया था।

जेएनयू विवाद को लेकर पूर्व प्रोफेसर ने लौटाया पुरस्कार

एबीवीपी का सवाल, कैसे दी कार्यक्रम की अनुमति
हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद एबीवीपी ने इन्हें गत दिनों कार्यक्रम की अनुमति किस आधार पर देने पर सवाल किया है। एबीवीपी ने मामले की शिकायत की भी बात कही है। एबीवीपी ने कहा है कि कुछ शिक्षक जानबूझ कर ऐसे कार्यक्रम करने की अनुमति दे रहे हैं, जिससे अस्थिरता फैले। एबीवीपी के सौरभ कुमार शर्मा का कहना है कि जेएनयू में गत दिनों 9 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अनुमति देने वाले अधिकारी के खिलाफ एबीवीपी शिकायत करेगी।