यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेएनयू में आधी रात को फिर लगे विवादित पोस्टर, भारत को बताया जेल
जेएनयू कैंपस में छात्रों द्वारा देशद्रोही नारे लगाए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार ...और पढ़ें

नई दिल्ली। जेएनयू कैंपस में छात्रों द्वारा देशद्रोही नारे लगाए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर यहां विवादित पोस्टर देखने को मिले है। गोदावरी हॉस्टल के पास लगे इन पोस्टरों में देश विरोधी नारे लिए हुए हैं। पोस्टर में कश्मीर में आजादी की मांग और आतंकी अफजल गुरु की फांसी को न्यायिक हत्या लिखा गया है। साथ ही इन पोस्टरों में भारत को जेल बताया गया है। पोस्टरों को 12 मार्च से पहले हटाने की अपील भी की गई है।
JNU विवाद : उमर व अनिर्बान का विवादों से रहा है गहरा नाता - पढ़ें पूरी खबर
चार छात्रों से पूछताछ
पोस्टरों में किसी संगठन का नाम नहीं लिखा है। हालांकि दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में पुलिस ने जेएनयू के चार छात्रों के साथ पूछताछ भी की है।
आज खत्म हो रही है रिमांड
जेएनयू कैंपस में देशविरोधी नारेबाजी के मुख्य आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य की तीन दिन की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है। दिल्ली पुलिस ने कल कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य एक साथ बिठाकर पूछताछ की थी।
