विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाज के लिए दिल्ली आई विदेशी युवती के साथ जंगल में हुआ रेप

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 09 Feb 2017 08:17 AM (IST)Updated: Mon, 13 Feb 2017 05:34 PM (IST)

विदेशी युवती का कहना है कि युवक उसे जसोला मॉल के पास जबरदस्ती झाड़ी में ले गया और युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया।

इलाज के लिए दिल्ली आई विदेशी युवती के साथ जंगल में हुआ रेप
इलाज के लिए दिल्ली आई विदेशी युवती के साथ जंगल में हुआ रेप

नई दिल्ली (जेएनएन)। सूडान की एक 30 वर्षीय युवती ने अज्ञात व्यक्ति पर साइकिल पर लिफ्ट देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वह यहां पिछले साल अक्टूबर में इलाज कराने आई थी और तब से जसोला स्थित एक होटल में अपने अंकल के साथ रह रही है।

युवती ने छह फरवरी यानी गत सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, सोमवार की रात वह अस्पताल से होटल की ओर पैदल ही जा रही थी। तभी एक युवक आया और कहा कि वह अपनी साइकिल से उसे होटल छोड़ देगा। साथ ही कहा कि वह उसका होटल जानता है और उसे भी उधर ही जाना है।

यह भी पढ़ेंः मुर्दे से रेप! युवती का शव कब्र से निकालकर रातभर बनाया हवस का शिकार

इस पर युवती उसकी साइकिल पर बैठ गई। युवक उसे जसोला मॉल के पास जबरदस्ती झाड़ी में ले गया और युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया।

पुलिस के अनुसार, युवती को उसके अंकल ने छह फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी रात साढ़े आठ बजे उसने सरिता विहार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन रात साढ़े 11 बजे युवती खुद ही थाने पहुंच गई और अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ेंः UP में भी साइको किलर, पत्नी का शव लेकर गया सास के सामने फिर...

यह भी जानें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात की भी जांच की जा रही है कि महिला के इलाज में अपोलो अस्पताल का बिल करीब 18 लाख रुपये हो गया है। इसके अलावा गेस्ट हाउस का बिल भी तीन से चार लाख रुपये हो गया है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।