विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंह बोले मामा ने बनाया हवस का शिकार, किशोरी को देता था दवाई

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 25 Jun 2017 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 11:19 AM (IST)

किशोरी का शोषण इतनी बुरी तरह हुआ कि अंदरूनी अंगों को चोट पहुंची है। किशोरी को कुछ दवाओं का भी सेवन करवाया गया, जिससे उसे नुकसान पहुंचा।

मुंह बोले मामा ने बनाया हवस का शिकार, किशोरी को देता था दवाई
मुंह बोले मामा ने बनाया हवस का शिकार, किशोरी को देता था दवाई

नई दिल्ली [जेएनएन]। मुंह बोले मामा ने ही एक किशोरी को हवस का शिकार बनाया है। मामा द्वारा शारीरिक शोषण के मामले में स्पेशल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने सुनवाई की है। कई दिनों से चुप्पी साधने के बाद पीड़िता ने कमेटी के सामने अपना दर्द बयां कर किया। तीन दिन पूर्व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से किशोरी को चाइल्ड लाइन ने कस्टडी में लिया था।

सुनवाई के दौरान मेडिकल रिपोर्ट पर भी दलील पेश की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट कहती है कि किशोरी का शारीरिक शोषण हुआ। शोषण इतनी बुरी तरह हुआ कि अंदरूनी अंगों को चोट पहुंची है। इसके अलावा किशोरी को कुछ दवाओं का भी सेवन करवाया गया, जिसने उसे नुकसान पहुंचाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिला बाल संरक्षण यूनिट में भी मामला रेफर किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी की कस्टडी अभी उसके परिजनों को नहीं दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं। आरोपी खुद को पीड़िता का मुंह बोला मामा बता रहा है। पीड़िता कुछ दिन पूर्व अपनी बुआ के घर मध्य प्रदेश गई थी, जहां से आरोपी उसे खुद को पुलिस अधिकारी बता कर ले आया था। 

यह भी पढ़ें: भाई के दोस्त की करतूत, बहन को कार के भीतर खींच की अश्लील हरकत

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के नामी मॉल में चलता था देह व्यापार का धंधा, यूं मिलते थे युवा जोड़े