विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाई के दोस्त की करतूत, बहन को कार के भीतर खींच की अश्लील हरकत

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 25 Jun 2017 08:24 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 02:55 PM (IST)

भाई के दोस्त हिमांशु ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया और उससे फोन नंबर मांगने लगा। छात्रा ने उसे फोन नंबर देने से मना कर दिया।

भाई के दोस्त की करतूत, बहन को कार के भीतर खींच की अश्लील हरकत
भाई के दोस्त की करतूत, बहन को कार के भीतर खींच की अश्लील हरकत

फरीदाबाद [जेएनएन]। भाई के दोस्त ने 10वीं की छात्रा पर पहले दोस्ती के लिए दबाव डाला। छात्रा ने मना किया तो वह उसे रास्ते में आते-जाते परेशान करने लगा। एक दिन आरोपी ने हद पार करते हुए छात्रा को कार में खींच लिया और छेड़खानी की। छात्रा के भाई ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। बाद में आरोपी ने छात्रा के भाई की पिटाई कर डाली और उसे घायल कर दिया। अब छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

घटना कोतवाली क्षेत्र की है। छात्रा नवंबर 2016 में एनआइटी स्थित एक मैरिज गार्डन में मौसी की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए गई थी। वहां भाई के दोस्त हिमांशु ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया और उससे फोन नंबर मांगने लगा। छात्रा ने उसे फोन नंबर देने से मना कर दिया। आरोपी ने किसी तरह छात्रा के पिता का नंबर खोज निकाला और उसके माध्यम से छात्रा को फोन करके परेशान करने लगा। वह छात्रा पर मिलने के लिए दबाव डालता और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता।

21 जून को छात्रा अपने भाई के साथ एनआइटी स्थित मार्केट में कपड़े खरीदने गई थी। तभी आरोपी कार में अपने चार-पांच दोस्तों के साथ आया। उसने छात्रा को कार की पिछली सीट पर खींच लिया और छेड़खानी करने लगा। उसके भाई ने छात्रा को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद आरोपी की मां ने फोन करके समझौते की बात कहकर छात्रा के भाई को अपने घर बुला लिया। वहां करीब 20 लड़के मौजूद थे, उन्होंने छात्रा के भाई को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। अब छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के नामी मॉल में चलता था देह व्यापार का धंधा, यूं मिलते थे युवा जोड़े

यह भी पढ़ें: दोस्तों को बुलाकर सौतेली मां अपने सामने ही बेटी का करवाती थी दुष्कर्म