विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्तों को बुलाकर सौतेली मां अपने सामने ही बेटी का करवाती थी दुष्कर्म

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 25 Jun 2017 09:02 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 02:54 PM (IST)

पीड़िता का आरोप है कि उसने कई बार पिता से कहना चाहा, लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। जिसके ...और पढ़ें

दोस्तों को बुलाकर सौतेली मां अपने सामने ही बेटी का करवाती थी दुष्कर्म
दोस्तों को बुलाकर सौतेली मां अपने सामने ही बेटी का करवाती थी दुष्कर्म

नई दिल्ली (जेएनएन)। करीब डेढ़ वर्ष से अपनी ही सौतेली मां के जानकारों से शारीरिक शोषण ङोल रही 14 वर्षीय किशोरी को चाइल्ड लाइन ने उसके घर से मुक्त कराया है। किशोरी ने अपनी सहेली के सहयोग से चाइल्ड लाइन से मदद मांगी थी। मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) और जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) को दी गई है।

आरोपों की पुष्टि के लिए किशोरी की मेडिकल जांच की जा रही है। मामला उत्तरी-पश्चिमी थानाक्षेत्र का है। चाइल्ड लाइन से मिली जानकारी अनुसार किशोरी की मां का देहांत कुछ समय पूर्व हो गया था। मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली।

आरोप है कि उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नही है। इसी का फायदा उठाकर सौतेली मां किशोरी को परेशान कर रही थी। वह अपने रिश्तेदारों और जानकारों से उसका शोषण करवा रही थी।

पीड़िता का आरोप है कि उसने कई बार पिता से कहना चाहा, लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। जिसके बाद किसी तरह उसने अपनी सहेली के माध्यम से चाइल्ड लाइन संस्था से गुहार लगाई।