विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाज से बोले PM मोदी, अप्रवासियों ने दुनिया मेंं लहराया देश का परचम

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Sun, 02 Oct 2016 12:30 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2016 08:05 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि दुनिया की दिलचस्‍पी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और एमजे अकबर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया की दिलचस्पी भारत के प्रति बढ़ी है। दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना है। उन्होंने कहा कि हमें दुनियाभर में फैलेे भारतीय समुदाय से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत की थी और हम आज इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

इस मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रेन ड्रेन को ब्रेन गेन में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के 150 देशों में प्रवासी भारतीय रहते हैं। कई देश ऐसे हैं जहां मिशन की शक्ति से कई गुनी शक्ति प्रवासी भारतीयों की हैं। अप्रवासी शक्ति हैं भारत की पहचान

...जब शिक्षक द्वारा मारे गए बूट से भी विचलित नहीं हुए गांधी जी

उन्होंने ने कहा है कि दुनिया में भारत की पहचान अप्रवासी हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारतीयों को लेकर जिज्ञासा बढ़ी है। मोदी ने कहा कि हमें सिर्फ संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि शक्ति के तौर पर देखना चाहिए।गांधी जयंती के मौके पर हैं उन्होंने कहा कि गांधी भारत से बाहर गए थे, लेकिन देश की पुकार की वजह से वह भारत लौट आए।

जानें, रणक्षेत्र में क्यों भारी है भारत का पलड़ा, मुंह की खाएगा पाकिस्तान

महात्मा गांधी प्रवासी भारतीयों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले दो साल में भारत के विदेश मंत्रालय ने मानवता के मुद्दे पर अपनी साख बनाई है। यही वजह है कि दुनिया के कई देश विदेश में लोगों के फंसे होने पर भारत से संपर्क करते हैं।

इस मौके पर उन्होंने कि सालों से हम सुनते आए हैं कि देश में पढ़-लिखकर लोग विदेश चले जाते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि ब्रेन ड्रेन ब्रेन गेन में बदल सकता है। दुनियाभर में पहले भारतीयों में बहुत ताकत है। दुनिया में करीब तीन करोड़ लोग प्रवासी भारतीय या भारतीय हैं।

कई देशों में प्रवासी भारतीयों की ताकत वहां के मुखिया पहचानते हैं। बता दें कि इससे पहले, महात्मा गांधी की 147वीं जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि देने के लिए मोदी राजघाट पहुंचे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।