विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पड़ोस वाले अंकल ने 4 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम, गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 20 Feb 2017 09:02 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 08:23 AM (IST)

पीड़िता घर में टीवी देख रही थी तभी सामने रहने वाला बुजुर्ग घर में आ गया और उसने बच्ची के साथ गलत काम किया और फरार हो गया।

पड़ोस वाले अंकल ने 4 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम, गिरफ्तार
पड़ोस वाले अंकल ने 4 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम, गिरफ्तार

नई दिल्ली [जेएनएन]। बेगमपुर इलाके में चार साल की बच्ची से यौन शोषण का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी पड़ोसी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पीड़िता के पिता रेहड़ी लगाते हैं। रविवार रात पिता घर से बाहर थे। मां खाना बना रही थी और बड़ा भाई घर के बाहर खेल रहा था। रात 9 बजे पीड़िता घर में टीवी देख रही थी तभी सामने रहने वाला बुजुर्ग घर में आ गया और उसने बच्ची के साथ गलत काम किया और फरार हो गया। बच्ची ने मां को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: पिता ने टोका तो सिरफिरे ने नाबालिग बेटियों पर फेंक दिया तेजाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।