विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुस्लिम युवा बोले- पीएम मोदी को दूध से नहलाएंगे तब भी कम है, सरकार से है आस

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 12 Mar 2017 11:53 AM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 06:54 PM (IST)

मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि यूपी की जीत से सभी राजनीति दलों तक यह संदेश पहुंचा चुका है ...और पढ़ें

मुस्लिम युवा बोले- पीएम मोदी को दूध से नहलाएंगे तब भी कम है, सरकार से है आस
मुस्लिम युवा बोले- पीएम मोदी को दूध से नहलाएंगे तब भी कम है, सरकार से है आस

नई दिल्ली [जेएनएन]। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में भाजपा की शानदार जीत को लेकर समाज के हर वर्ग में खुशी का माहौल है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि मुस्लिम बहुल इलाको में भी भाजपा के प्रतिनिधियों को जीत मिली है।

पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में भाजपा कार्याकर्ताओं सहित क्षेत्र के बहुत से मुस्लिम समाज के युवाओं ने न सिर्फ भाजपा की जीत का जश्न मनाया बल्कि साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर तिलक कर, दूध से रुद्राभिषेक किया और फूल माला पहनाकर एक दूसरे के साथ गुलाब के फूलों की होली खेली। युवाओं ने नाचते गाते और आतिशबाजी करते हुए रैली भी निकाली।

यह भी पढ़ें: 'बसपा को ले डूबा अहंकार, राहुल गांधी ने डुबो दी लुटिया, मुस्लिमों ने विपक्ष को नकारा'

रैली का नेतृत्व कर रहे सोनू पंडित ने बताया कि यहां पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपाइयों के साथ ढोल के साथ नाचते हुए खुशी बांटी। मुस्लिम समाज के लोग यहां मोदी-मोदी सहित अबकी बार हर जगह मोदी सरकार, हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगा रहे थे।

मुस्लिम समाज के लोगों से जब पूछा गया कि मुस्लिमों का भाजपा को कितना समर्थन है, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यूपी की जीत से सभी राजनीति दलों तक यह संदेश पहुंचा चुका है कि अब हिंदू मुस्लिम या किसी और धर्म के नाम पर राजनीति का समय चला गया। मुस्लिम समाज सहित हर पिछड़े व गरीब वर्ग को भी मोदी सरकार से बड़ी आस है, जिन्होंने गरीबों के लिए बिना परिणामों की परवाह किए ऐसे साहसिक कदम उठा दिए कि दूध से नहलाएंगे तब भी कम है। 

यह भी पढ़ें: नोएडा: तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम, रच दिया इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।