विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा: तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम, रच दिया इतिहास

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 11 Mar 2017 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2017 06:40 PM (IST)

नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा ने जिले की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, दादरी विधानसभा पर एक दशक बाद भाजपा ने जीत दर्ज की है।

नोएडा: तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम, रच दिया इतिहास
नोएडा: तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम, रच दिया इतिहास

नोएडा [जेएनएन]। गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है। नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा ने जिले की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, दादरी विधानसभा पर एक दशक बाद भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसी तरह से जेवर विधानसभा सीट पर पहली बार कमल खिला है। यह पहला मौका है जब जिले की तीनों सीटों से भाजपा के विधायक चुने गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के गृह जनपद में बसपा ने दादरी व जेवर की सीट बड़े अंतर से गंवा दी।

नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह के पुत्र पंकज सिह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी को 1,03952 वोटों से हराया। पंकज सिह नें पिछले जीत के रिकार्ड के मुकाबले दोगुने से अधिक मतों से चुनाव जीता है। अभी तक इस सीट पर सबसे ज्यादा मतों से विमला बाथम ने करीब 59 हजार से जीत दर्ज कराई थी। पंकज सिंह ने पहले राउंड से लेकर आखिर तक अपनी बढ़त को कायम रखा।

यह भी पढ़ें: नोएडा सीट से जीते गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज, खिला कमल

पहली बार चुनाव लड़े दादरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेजपाल सिह नागर ने भी पूर्व विधानसभा सदस्यों का रिकार्ड तोड़ते हुए 80,140 मतों से अपनी जीत दर्ज की है। उन्होंने भी पहले राउंड से बढ़त बनानी शुरू की जो अंतिम राउंड तक लगातार बढ़ती रही। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी और बसपा से दो बार लगातार विधायक रहे सतवीर गुर्जर को हराया है।

जेवर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर धीरेंद्र सिंह पहले दस राउंड तक एक से दो हजार मतों से पिछड़ते रहे। 11वें राउड में मतों को बराबर करते हुए 12वें राउंड से बढ़त बनानी शुरू की। जो अंतिम राउंड तक बढ़ती रही। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी बसपा के वेदराम भाटी को 22169 मतों से पराजित किया। वेदराम भाटी तीन बार से विधायक है। इसमें जेवर से एक बार और सिकंदराबाद विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: आज आने वाले पांच राज्यों के परिणाम से तय होगी दिल्ली की सियासत