विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानसिक रूप से बीमार नाबालिग के साथ किन्नर ने किया दुष्कर्म

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 05 Feb 2017 03:23 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 07:34 AM (IST)

पुलिस को पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ निशा और ताराचंद ने घिनौनी हरकत की है।

मानसिक रूप से बीमार नाबालिग के साथ किन्नर ने किया दुष्कर्म
मानसिक रूप से बीमार नाबालिग के साथ किन्नर ने किया दुष्कर्म

नई दिल्ली [जेएनएन]। अशोक विहार इलाके में मानसिक रूप से बीमार नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी ताराचंद (21) और पुरुष किन्नर निशा (20) को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ अशोक विहार में रहती है। उसके घर के पास ही पुरुष किन्नर निशा का घर है। सावन पार्क निवासी ताराचंद अक्सर निशा के घर आता था। शुक्रवार देर रात पुलिस को दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ निशा और ताराचंद ने घिनौनी हरकत की है।

यह भी पढ़ें: नाबालिक लड़की के साथ करता था दुष्कर्म, पत्नी देती थी पति का साथ

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि छह भाई-बहनों में पीड़िता मानसिक रूप से बीमार है। वह शाम को घर से निकली थी। काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने इधर-उधर खोजना शुरू किया। देर रात पीड़िता की चप्पल उसकी मां को आरोपी के घर के सामने दिखी। मां ने आरोपी निशा से अपनी बेटी के बारे में पूछा तो उसने घर में उसके होने से इंकार किया।

पीडि़ता की मां ने घर दिखाने के लिए कहा तो दोनों आरोपियों ने उसका विरोध शुरू कर दिया। जब उसकी मां घर में पहुंची तो पीड़िता कमरे में कंबल पर लेटी हुई थी। उसने बताया कि दोनों ने उसके साथ गलत हरकत की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: मानव तस्करी में शामिल महिला ने लड़कियों को दिखाए गंदे वीडियो, गिरफ्तार