विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानव तस्करी में शामिल महिला ने लड़कियों को दिखाए गंदे वीडियो, गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2017 05:33 PM (IST)

पुलिस ने बताया कि अपने पास रखने के दौरान नगमा ने दोनों लड़कियों को गंदे वीडियो भी दिखाए थे। दोनों लड़कियो को झांसा दिया था कि उनकी नौकरी लगवा देगी।

मानव तस्करी में शामिल महिला ने लड़कियों को दिखाए गंदे वीडियो, गिरफ्तार
मानव तस्करी में शामिल महिला ने लड़कियों को दिखाए गंदे वीडियो, गिरफ्तार

नोएडा [जेएनएन]। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मानव तस्करी में शामिल 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला व एक पुरुष है। पुलिस ने उनके पास से 2 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। दोनों लड़कियां सिक्किम की रहने वाली हैं। सिक्किम में दोनो लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज था। पुलिस ने दावा किया है कि गिरोह के द्वारा उन्हें बेचने की योजना बनाई जा रही थी। सूरजपुर पुलिस ने दोनों लड़कियों को सिक्किम पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार के मोतिहारी जिले की रहने वाली नगमा खातून पूरे मामले में मास्टमाइंड है। नगमा का पति से विवाद हो गया था जिसके बाद वह एक बच्चे को लेकर वह सूरजपुर चली आई। आते वक्त पड़ोस में रहने वाली सिक्किम की 2 लड़कियों को भी लेकर आई।

इस बीच लड़कियों के परिजनों ने सिक्किम के रंगपू थाने में नगमा के खिलाफ लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज कराया। सिक्किम पुलिस ने नगमा के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली तो वह सूरजपुर में निकला। वहां की पुलिस ने सूरजपुर पुलिस से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें: स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग बेटी के साथ पिता करता था दुष्कर्म, यूं खुली पोल

पुलिस ने नगमा को उसके साथी शाबिर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नगमा दोनों लड़कियोंं के साथ पिछले कुछ दिनों से सूरजपुर में रह रही थी। दोनों लड़कियो को झांसा दिया था कि उनकी नौकरी लगवा देगी। दोनों लड़कियो को बेचने के लिए उसने संपर्क साधना शुरू कर दिया था। कुछ दिनों पूर्व लड़कियों को लेकर एक स्थान पर भी गई थी, लेकिन सौदा तय नहीं हो पाया था।

पुलिस ने बताया कि अपने पास रखने के दौरान नगमा ने दोनों लड़कियों को गंदे वीडियो भी दिखाए थे। जिसकी जानकारी लड़कियों ने पुलिस को दी। पुलिस को आशंका है नगमा ने पूर्व में भी मानव तस्करी के मामले को अंजाम दिया है।

पहले भी पकड़ा गया गैंग

पुलिस के मुताबिक सूरजपुर में मानव तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। लगभग एक सप्ताह पूर्व भी पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। मामले में पुलिस ने दंपती सहित पांच आरोपियों को उनके पास से तस्करी के लिए लाई गई तीन लड़कियों को बरामद किया था। लड़कियां मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली थींं।

यह भी पढ़ें: नाबालिक लड़की के साथ करता था दुष्कर्म, पत्नी देती थी पति का साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।