विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें कौन हैं टेरेंस हसलम, जिन्होंने उड़ा दिए हैं केजरीवाल एंड कंपनी के होश!

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 02:01 PM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 07:23 AM (IST)

नील ने दावा किया है कि वह आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं, जबकि पार्टी ...और पढ़ें

जानें कौन हैं टेरेंस हसलम, जिन्होंने उड़ा दिए हैं केजरीवाल एंड कंपनी के होश!
जानें कौन हैं टेरेंस हसलम, जिन्होंने उड़ा दिए हैं केजरीवाल एंड कंपनी के होश!

नई दिल्ली (जेएनएन)। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने कागजी सबूतों के जरिये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पूरी आम आदमी पार्टी को बैकफुट पर लाने वाले कपिल मिश्रा के अहम साथी थे नील। ये वही नील हैं, जिन्होंने न केवल AAP के बागी कपिल मिश्रा को केजरीवाल के कथित भ्रष्टाचार के सबूत मुहैया कराए, बल्कि रविवार को हुई पत्रकार वार्ता में मौजूद भी रहे। 

गौरतलब है कि कपिल मिश्र के साथ अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाने वाले शख्स का पूरा नाम नील टेरेंस हसलम है। नील खुद को विसिल-ब्लोअर, एंटी-करप्शन एक्टिविस्ट और ब्लैक मनी इन्फॉर्मर बताते हैं।

यह भी पढ़ेंः कपिल के बड़े खुलासे में LG हाउस का बड़ा रोल, सत्येंद्र जैन की साजिश कैसी हुई नाकाम 

हालांकि, नील ने दावा किया है कि वह आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं, जबकि पार्टी का कहना है कि नील को 2014 में गलत व्यवहार के कारण बाहर निकाला गया था।

नील इससे पहले 18 अक्टूबर 2016 को AAP के पूर्व पदाधिकारियों राकेश अग्रवाल और देवेंद्र सहरावत के साथ नजर आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने ‘आप’ के चंदे घोटाले का पर्दाफाश करने का दावा किया था।

नील ‘आवाम’ नाम की संस्था से भी जुड़े हुए थे। इस संस्था ने कई स्टिंग करके केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। नील पर भाजपा का कार्यकर्ता होने का भी आरोप है।

वहीं, इस बीच सोशल मीडिया में नील के फेसबुक पेज का पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें नील ने किरण बेदी, शाजिया इल्मी के साथ भाजपा सदस्यता ग्रहण करने संबंधी बातें लिखी हैं।

गौरतलब है कि कपिल मिश्र का साथ देने वाले नील टेरेंस को लेकर AAP पार्टी के नेता रविवार को बहुत आक्रामक नजर आए।

आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि कपिल मिश्र की प्रेसवार्ता में नील क्यों था? आप ने अरुण जेटली के नेमप्लेट के साथ नील का फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

आप के एक समर्थक ने नील का फोटो पोस्ट करते हुए कहा था कि कभी डॉ. संबित पात्र के साथ, कभी योगेंद्र यादव के साथ और अब मिश्र के साथ। नील का सब नेक्सस समझ आ रहा है।

इसी तरह आप नेता दीपक बाजपेयी ने 15 जनवरी 2015 का एक ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि शाजिया इल्मी, नील और किरन बेदी भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। ये तीनों नेता इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य रह चुके हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।