यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कपिल के खुलासे में LG हाउस का बड़ा रोल, सत्येंद्र जैन की साजिश हुई नाकाम
समय रहते यदि एलजी हाउस नहीं चेता होता तो शायद कपिल मिश्रा तमाम सबूतों के बावजूद केजरीवाल के खिलाफ कोई ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। छह दिनों से अनशन पर बैठे दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा कल यानी रविवार को अपने मकसद में कामयाब हो गए। उन्होंने अपने गुरु व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई सबूत पेश किए। हालांकि, दिल्ली सरकार की मंशा थी कि स्वास्थ्य का हवाला देकर कपिल मिश्रा के अनशन को तुड़वा दिया जाए, जिससे वह कोई खुलासा नहीं कर सकें।
लेकिन समय रहते दिल्ली सरकार की इसका अंदाजा उप राज्यपाल कार्यालय को लग गया। तब क्या था एलजी हाउस सक्रिय हो गया। एलजी हाउस ने दिल्ली सरकार की सारी योजना पर पानी फेर दिया। आइए जानते हैं उस सच को जो कल जनता के सामने नहीं आ सका। आखिर क्या थी दिल्ली सरकार की योजना और कैसे एलजी हाउस ने योजना को किया विफल।
यह भी पढ़ें: योगेंद्र यादव ने ली चुटकी, 'गुरु गुड़ रह गया, चेला शक्कर बन गया है'
यह तय है कि राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के डॉक्टर शनिवार को कपिल मिश्रा का मेडिकल चेकअप करने नहीं पहुंचते तो कपिल अपनी बात रख पाने में सफल नहीं होते। आरएमएल के डॉक्टरों ने अरुणा आसफ अली अस्पताल के डाक्टरों की रिपोर्ट पलट दी। उसके बाद ही शनिवार रात कपिल का अनशन जारी रह सका।
जब जबरन कपिल का अनशन तुड़वाने पहुंची पुलिस
हुआ यूं कि शनिवार रात को कपिल मिश्रा का चेकअप करने गए दिल्ली सरकार के अरुणा आसफ अली अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को जो रिपोर्ट दी थी उसमें कहा गया कि अनशन को तुरंत तुड़वाया जाए अन्यथा कपिल की जान खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ेंः सियासी जंग में कूदीं केजरीवाल की पत्नी, कपिल मिश्रा को बताया विश्वासघाती
डॉक्टरों की रिपोर्ट पर शनिवार रात साढ़े 11 बजे अचानक कपिल का आवास पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। उन्हें ले जाने के लिए वहां एंबुलेंस भी बुला ली गई।
यह भी पढ़ें: तैश में आकर बोले कपिल, केजरीवाल का कॉलर पकड़ कर ले जाऊंगा तिहाड़ जेल
जब अनशन स्थल छोड़ घर में छिपे कपिल
माहौल को अपने खिलाफ देखते हुए कपिल मिश्रा भागकर अपने घर में छिप गए। वहां से उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए कि मैं स्वस्थ हूं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के इशारे पर उन्हें साजिश के तहत जबरन हटाया जा रहा है।
जिससे वह रविवार को घोटाले से पर्दा न उठा सकें। उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस आयुक्त से भी अनुरोध किया कि मैं एक बड़े उद्देश्य के लिए अनशन कर रहा हूं। मुझे जबरन न उठाया जाए।
यह भी पढ़ें: 'गुरु' केजरीवाल पर आरोप लगाने के दौरान कपिल यूं हुए बेहोश, देखें तस्वीरें
सूत्रों का कहना है कि इसी बीच उन्होंने उपराज्यपाल निवास से संपर्क किया और स्थिति से अवगत कराया कि मैं ठीक हूं। मगर जैन के इशारे पर उन्हें जबरन हटाया जा रहा है।
उन्होंने सुझाव रखा कि किसी केंद्र सरकार के अस्पताल से मेरा चेकअप करा लिया जाए। इस पर केंद्र सरकार के अधीन आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम बुलाई गई। टीम ने रिपोर्ट ओके दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अनशन पर बैठने की अनुमति दे दी।