विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के घर से निकलते ही मामा ने भांजी के साथ की गंदी बात, मामी ने दिया साथ

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 03 Jul 2017 07:00 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 03:34 PM (IST)

महिला घर पर अकेली थी, उसका पति काम पर गया था। आरोप है कि इस दौरान मामा घर पर आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

पति के घर से निकलते ही मामा ने भांजी के साथ की गंदी बात, मामी ने दिया साथ
पति के घर से निकलते ही मामा ने भांजी के साथ की गंदी बात, मामी ने दिया साथ

गाजियाबाद [जेएनएन]। कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ उसके ही सगे मामा ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मामा और मामी ने महिला के साथ मारपीट की। इस मामले में पीड़ित महिला ने आरोपी मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कविनगर निवासी महिला का आरोप है कि उसका मामा काफी समय से उसपर बुरी निगाह रखता है। हाल में ही वह पति व मामा मामी के साथ धार्मिक यात्रा पर गई थी। वहां भी मामा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत महिला ने मामी से की तो मामी ने उल्टा उसे ही डांट दिया।

मामी ने पिटाई

शनिवार को महिला घर पर अकेली थी, उसका पति काम पर गया था। आरोप है कि इस दौरान मामा घर पर आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मामा ने उसकी पिटाई की। इतने में ही वहां मामी भी पहुंच गई। मामी ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी मामा वीरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: इलाज के बहाने निजी अंगों के साथ डॉक्टर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: जबरन रेप करता था रिश्तेदार, राज खुलने के डर से किशोरी को खिला दिया जहर