विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जबरन रेप करता था रिश्तेदार, राज खुलने के डर से किशोरी को खिला दिया जहर

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 26 Jun 2017 09:02 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2017 08:48 PM (IST)

किशोरी के सब्र का बांध टूट गया और उसने कहा कि अब चाहे जो हो जाए वह परिजनों को बताएगी। ...और पढ़ें

जबरन रेप करता था रिश्तेदार, राज खुलने के डर से किशोरी को खिला दिया जहर
जबरन रेप करता था रिश्तेदार, राज खुलने के डर से किशोरी को खिला दिया जहर

गुरुग्राम [जेएनएन]। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। परिवार के सदस्य के रूप में घर में रह रहे एक नजदीकी रिश्तेदार सोलह साल की किशोरी के साथ तीन महीने से दुष्कर्म कर रहा था।

परेशान होकर जब पीड़िता ने परिजनों को बताने की धमकी दी तो आरोपी ने उसे धोखे से सल्फास की गोली खिला दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि इससे पहले वह पुलिस को बयान दे चुकी थी। पुलिस जब आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची तो उसने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसके मुंह से गोली निकाल दी, लेकिन कुछ असर हो गया था। उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झांसे में लेकर किया दुष्कर्म 

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता के सगे मामा का बेटा 35 वर्षीय युवक घर में साथ ही रह रहा था। आरोप है कि उसने किशोरी को एक बार झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पहले घर में ही दुष्कर्म करता था। शनिवार को घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी के सब्र का बांध टूट गया और उसने यह कहा दिया था कि अब चाहे जो हो जाए वह परिजनों को बताएगी।

पीड़िता को खिलाई सल्फास की गोली

इस बात से आरोपी परेशान हो गया। उसने रविवार सुबह धोखे से पीड़िता को सल्फास की गोली खिला दी। किशोरी को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब सेक्टर-37 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची तो उसने पीड़िता ने सारी बात बता दी।

आरोपी ने खा लिया सल्फास  

इसके बाद दोपहर के दौरान पुलिस किशोरी के घर आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची। पुलिस को सामने देख आरोपी ने भी सल्फास की गोली खाकर जान देने की कोशिश की। सेक्टर 37 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपने परिजनो एवं रिश्तेदारो के सामने ही स्वीकार किया उससे गलती हुई है। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जैसे ही उसकी स्थिति सामान्य होगी उसे गिरफ्त में ले लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: मुंह बोले मामा ने बनाया हवस का शिकार, किशोरी को देता था दवाई

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के नामी मॉल में चलता था देह व्यापार का धंधा, यूं मिलते थे युवा जोड़े