विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LG नजीब जंग का सिसोदिया को फरमान, फिनलैंड से तुरंत दिल्ली लौटें

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2016 02:18 AM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2016 07:47 AM (IST)

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने फिनलैंड दौरे पर गए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को स्वदेश वापस लौटने को कहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। फिनलैंड के दौरे पर गए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के उप राज्यपाल ने तुरंत लौटने को कहा है। राजधानी में चिकनगुनिया और डेंगू से लगातार हो रही मौतों के बीच एलजी नजीब जंग का यह फरमान दिल्ली का सियासी पारा फिर गरमा सकता है।

सूत्रों ने कहा कि राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर एलजी ने उप मुख्यमंत्री को तुरंत दिल्ली लौटने को कहा है। मनीष सिसोदिया दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के अलावा शिक्षा मंत्री भी हैं। वे इन दिनों फिनलैंड के दौरे पर हैं ताकि वे वहां का शिक्षा ढांचा समझ सकें और दिल्ली में इसे लागू करा सकें। सिसोदिया के अलावा उनके साथ गए सभी अधिकारियों को भी लौटने का आदेश दिया गया है।

केजरीवाल, सिसोदिया को 12 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों की दिल्ली से गैर मौजूदगी को निशाना बनाते हुए शुक्रवार को भगोड़ा दिवस मनाया।

घूमने नहीं, शिक्षा सुधार के लिए पहुंचा फिनलैंड : सिसोदिया

इससे बीच फिनलैंड दौरे पर गए उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने से जुड़े कुछ फोटो एक न्यूज चैनल द्वारा चलाए जाने को लेकर हुए विवाद को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए पहुंचा हूं लेकिन कुछ लोग साजिश फैला रहे हैं। अपने दौरे को लेकर उठाए जा रहे सवालों से आहत सिसोदिया ने कहा कि दुनिया के किसी कोने से कुछ सीखना गलत नहीं है, मैं यहां छुट्टियां मनाने नहीं आया।

चिकनगुनिया ने तोड़ी दिल्ली की कमर, सिसोदिया ने LG को बताया जिम्मेदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।