विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां, बहन, पत्नी व भाभी की इज्जत के लिए बदमाशों से उलझ गया 'मुखिया'

By Amit MishraEdited By:
Published: Thu, 25 May 2017 09:34 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2017 11:31 AM (IST)

परिवार के मुखिया ने विरोध शुरू कर दिया। भयभीत बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां, बहन, पत्नी व भाभी की इज्जत के लिए बदमाशों से उलझ गया 'मुखिया'
मां, बहन, पत्नी व भाभी की इज्जत के लिए बदमाशों से उलझ गया 'मुखिया'

नोएडा [जेएनएन]। बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती गर्भवती बहन को देखने के लिए परिवार का मुखिया अन्य लोगों के साथ जा रहा था। वाहन में उसके साथ उसकी पत्नी, बहन, भाभी व मां समेत परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। जब बदमाशों ने उसकी आंखो के सामने परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म शुरू कर दिया तो उसका दिल दहल गया।

गुस्से से लाल-पीता होते हुए परिवार के मुखिया ने विरोध शुरू कर दिया। वह शोर मचाने लगा। बदमाशों को लगा यह कुछ गड़बड़ कर सकता है। बदमाशों ने पहले उसे डरा कर चुप कराने का प्रयास किया। लेकिन, वह भिड़ता चला गया। इससे भयभीत बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लव कुमार ने बताया कि जेवर के रहने वाले एक शख्स का रिश्तेदार बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था। उसकी तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग बुधवार की रात करीब 1:30 बजे में सवार होकर रिश्तेदार को देखने के लिए बुलंदशहर के लिए निकले थे। जेवर के साबौता गांव के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार के टायर में गोली मार दी।

यह भी पढ़ें: यूपी में लूट के बाद चार महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, जांच STF के हवाले

एसएसपी का मानें तो जैसे ही गाड़ी रुकी, बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। परिवार ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने परिवार के मुखिया को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। लुटेरों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं दरिंदगी की हद पार करते हुए पुरुषों के सामने ही परिवार की चार महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: हाईवे पर 'हवस' की हैवानियत, 'एक्सल गैंग' ने फिर दिखाया कानून को ठेंगा