पति ने पत्नी को जबरन देह व्यापार में झोंका, सगे मामा और भांजे से भी की डील
पति जान से मारने की धमकी देकर देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता रहा। किसी तरह पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस को आपबीती बताई।
नई दिल्ली [जेएनएन]। न्यू अशोक नगर इलाके में एक महिला ने अपने पति पर उससे जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
पीड़िता अपने पति और बेटे के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। करीब चार साल पहले दोनों की शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। अपने सगे मामा और भांजे तक से रुपये लेकर उससे जिस्मफरोशी कराई।
जब एक बेटा हो गया, तो उसे जान से मारने की धमकी देकर देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता रहा। किसी तरह पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस महिला के पति की तलाश में जुटी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।