विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेरहम मां-बाप ने बच्ची को झाड़ियों में फेंका, पुलिस ने नाम दिया 'दक्षिणा'

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 29 Jan 2017 02:26 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 07:53 PM (IST)

मंदिर के पास एक व्यक्ति ने तौलिये में लिपटी बच्ची को देखा। पास जाकर देखा तो बच्ची ठंड से कांप ...और पढ़ें

बेरहम मां-बाप ने बच्ची को झाड़ियों में फेंका, पुलिस ने नाम दिया 'दक्षिणा'
बेरहम मां-बाप ने बच्ची को झाड़ियों में फेंका, पुलिस ने नाम दिया 'दक्षिणा'

नई दिल्ली [जेएनएन]। चार माह की बच्ची के रोने से तंग आकर मां ने उसे कड़कड़ाती सर्दी में झाड़ियों में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने मां व सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि गिरफ्तार दंपती की पहचान इरशाद अली (33) व उसकी पत्नी मोबिना खातून (32) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बच्ची को एनजीओ के हवाले कर दिया है। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की पहचान व उनकी तलाश के लिए दिन भर पोस्टर व लाउड स्पीकर के जरिये संदेश दिए। लोगों को तस्वीर दिखाकर और सोशल मीडिया के जरिये इसकी सूचना देने को कहा गया। तब इस दंपति के बारे में पता चला।

यह भी पढ़ें: मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 5 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले का रहने वाले इरशाद ने दो माह पहले संगम विहार की रहने वाली मोबिना से शादी की थी। यह मोबिना की दूसरी शादी थी। मोबिना की पहली शादी राजू से हुई थी। पिछले साल सितंबर में उसने इस बच्ची को जन्म दिया था। उसने इसका नाम नगमा रखा था। बाद में राजू ने मोबिना को छोड़ दिया और नेपाल चला गया। इसके बाद मोबिना ने इरशाद से शादी की।

इरशाद के पहले से दो लड़के व दो लड़कियां हैं। इरशाद के सबसे बड़े लड़के की उम्र 15 साल व सबसे छोटी लड़की की उम्र पांच साल है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि नगमा बहुत रोती थी, जिससे इरशाद गुस्से में आ जाता था। उसने कई बार मोबिना से कहा कि वह उसे कहीं फेंक आए वर्ना वह बच्ची की हत्या कर देगा। उसने मोबिना पर उसे फेंकने का काफी दबाव भी बनाया। इसलिए शुक्रवार देर रात मोबिना ने उसे पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्र में स्थित तुगलाकाबाद गांव के पीछे एक मंदिर के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: बच्ची को पिला दिया ज्वलनशील पदार्थ, अस्पताल में चल रहा इलाज

शनिवार सुबह मंदिर के पास एक व्यक्ति ने तौलिये में लिपटी बच्ची को देखा। पास जाकर देखा तो बच्ची ठंड से कांप रही थी। उसने मंदिर के पुजारी संदीप शास्त्री को यह जानकारी दी। संदीप की सूचना पर थाना पुल प्रहलादपुर से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को एम्स चाइल्ड केयर में भर्ती कराया। बच्ची की हालत काफी गंभीर थी। इलाज के बाद बच्ची को थाने लाया गया। पुलिस स्टाफ ने बच्ची का नाम दक्षिणा रखा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।