विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान से आई हवाओं ने बदला मैसम का मिजाज, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 09:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 09:22 PM (IST)

आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और उत्तरी पाकिस्तान से चला पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली के आसपास से गुजरने के कारण तापमान में गिरावट आ गई।

पाकिस्तान से आई हवाओं ने बदला मैसम का मिजाज, गर्मी से मिली थोड़ी राहत
पाकिस्तान से आई हवाओं ने बदला मैसम का मिजाज, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। बृहस्पतिवार की रिकार्डतोड़ गर्मी के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर से यू-टर्न ले लिया। आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। दिल्ली वासियों ने भी एकाएक बढ़ी गर्मी से हल्की राहत महसूस की। अभी अगले कई दिन तक तापमान 35 या 36 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को मार्च माह में गर्मी का सात साल का रिकार्ड टूट गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक 37.4 डिग्री जा पहुंचा था। तेज धूप में दिन भर तपन महसूस की गई। शुक्रवार को स्थिति फिर बदल गई। आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और उत्तरी पाकिस्तान से चला पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली के आसपास से गुजरने के कारण तापमान में गिरावट आ गई।

यह भी पढ़ें: इस बार देखने को मिलेगा गर्मी का प्रचंड रूप, टूटेंगे सभी रिकॉर्ड

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 34.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 20.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। नमी का स्तर अधिकतम 84 फीसद और न्यूनतम 26 फीसद दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 से 30 मार्च तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक ही जाने का अनुमान है। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम पारा क्रमश: 35 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में भी अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, कई बूचड़खाने सील