विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 10 लड़कियों को कमरे से पकड़ा

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 07:42 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 10:27 PM (IST)

स्पा के अदंर चार कमरे बने थे, जिनमें बेड लगे हुए थे। पुलिस ने स्पा को चलाने वाले दो पार्टनर समेत 10 लड़कियों को गिरफ्तार कर किया है।

स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 10 लड़कियों को कमरे से पकड़ा
स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 10 लड़कियों को कमरे से पकड़ा

नई दिल्ली (जेएनएन)। उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-7 में यूनिसेक्स सैलून की आड़ में सेक्स रैकिट चलाने के आरोपों में दो पुरुषों और 10 महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्रेस यूनिसेक्स सैलून पर छापा मारा था। 

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को एक कांस्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा गया था। पुष्टि होने के बाद रोहिणी नार्थ थाना पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहिणी सेक्टर-7 स्थित ग्रेक्स सैलून नाम के स्पा सेंटर में देह व्यापार हो रहा था। स्पा सेंटर रोहिणी सेक्टर-24 निवासी मंजीत सिंह और रोहिणी सेक्टर-16 निवासी संदीप पार्टनरशिप में संचालित कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः पत्नी पर गैरमर्द से संबंध होने का शक था, नफरत बढ़ी तो उठाया खौफनाक कदम

पुलिस ने बृहस्पतिवार दोहपर एक कांस्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा। दो हजार रुपये में उसकी बातचीत तय हुई। कांस्टेबल को एक लड़की अंदर बने कमरे में ले गई। तभी उसने पुलिस की टीम को सूचना दे दी। 

पुलिस के मुताबिक, स्पा के अदंर चार कमरे बने थे, जिनमें बेड लगे हुए थे। पुलिस ने स्पा को चलाने वाले दो पार्टनर समेत 10 लड़कियों को गिरफ्तार कर किया है। इसके अलावा स्पा में मौजूद दो कस्टमर को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।