Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लव मैरिज के बाद दोस्तों की गर्लफ्रेंड को समय देता है पति, हो रही यह मुश्किल

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 20 Jun 2016 07:41 AM (IST)

    गाजियाबाद की रहने वाली महिला की अजब पीड़ा सामने आई है। महिला का कहना है कि वह मां बनना चाहती है, लेकिन उसका पति अबॉर्शन (गर्भपात) करवा देता है।

    गाजियाबाद (जेएनएन)। गाजियाबाद की रहने वाली महिला की अजब पीड़ा सामने आई है। महिला का कहना है कि वह मां बनना चाहती है, लेकिन उसका पति अबॉर्शन (गर्भपात) करवा देता है। वह अपने दोस्तों की गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP में पंचायत का तुगलकी फरमान, दुष्कर्मी से ही करा दी युवती की शादी

    विजयनगर में रहने वाली इस पीड़ित महिला ने पति पर अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि उसका पति उसे मां नहीं बनने देना चाहता है।

    प्रेमिका की हत्याकर शव के साथ बैठकर 7 घंटे तक देखता रहा टीवी

    पति साथ नहीं बिताता समय

    महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। वह अपने दोस्तों को ज्यादा अहमियत देता है। उसके दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ घर में आते हैं। पति उनके साथ समय बिताता है।

    महिला का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। एक बार वह गर्भवती हुई तो पति ने विजयनगर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उसका अबॉर्शन करवा दिया।

    वह चाहती है बच्चा, पति करता है इन्कार

    महिला का कहना है कि वह बच्चा चाहती है, जबकि पति बच्चा नहीं चाहता है। इससे वह परेशान है। इसकी शिकायत उसने एनजीओ प्रेरणा सेवा संस्थान के संचालक तरुण से की थी।

    किया था प्रेम विवाह

    महिला ने बताया कि वह अलीगढ़ की रहने वाली है। विजयनगर में अपने रिश्तेदार के साथ रहती थी। पड़ोस में रहने वाले युवक से उसे प्यार हो गया। दोनों ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था।