यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पान मसाला विज्ञापनः SRK की पत्नी व काजोल से AAP सरकार की गुजारिश
पान मसाला का विज्ञापन नहीं करने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अब बॉलीवुड कलाकारों की पत्नियों को चिट्ठी ...और पढ़ें

नई दिल्ली। पान मसाले को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन नहीं करने की दिल्ली सरकार की अपील पर जब फिल्म अभिनेताओं ने ध्यान नहीं दिया, तो सरकार ने उनकी पत्नियों से उन्हें समझाने का आग्रह किया है। इस बाबत अभिनेताओं की पत्नियों को खत लिखा गया है।
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. एसके अरोड़ा ने अभिनेता अजय देवगन की पत्नी काजोल, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा व गोविंद की पत्नी सुनीता आहूजा को पत्र लिखा है।
पत्र में काजोल, गौरी, मलाइका व सुनीता से अपील की गई है कि वह अपने पति को समझाएं कि पान मसाले का विज्ञापन नहीं करें। उन्हें बताएं कि पान मसाले में इस्तेमाल होने वाली सुपारी से कैंसर हो सकता है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है। पान मसाला स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
सेलिब्रिटी होने के नाते लोग उन्हें अपना आइकन मानते हैं और उनकी बातों से प्रभावित होते हैं। गत दिनों उन्होंने अजय देवगन, शाहरुख खान, अरबाज, गोविंदा व फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को पत्र लिखकर पान मसाले का प्रचार नहीं करने का अनुरोध किया था।
सनी लियोनी ने तो अनुरोध स्वीकार कर लिया था, लेकिन फिल्म अभिनेताओं की तरफ से सरकार को कोई जवाब नहीं मिला है। इसलिए अब उनकी पत्नियों को पत्र लिखा गया है।
केजरीवाल की सनी लियोन-शाहरुख से अपील 'न करे पान मसाला का विज्ञापन'
शाहरुख, अजय देवगन और गोविंदा की पत्नियों को भेजे खत में अपील के पीछे की वजह भी बताई गई है। पत्र की कड़ी में शाहरुख की पत्नी गौरी को लिखा है कि हम अपील करते हैं कि आप शाहरुख को पान मसाला एंडोर्स करने से मना करें। पान मसाला बनाने में जिन चीजों का यूज होता है, उससे मुंह का कैंसर होता है।
