यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ODD-EVEN का कमाल, दुनिया के 50 महान नेताओं में शुमार हुए केजरीवाल
दुनिया की सर्वाधिक चर्चित मैगजीन में से एक 'फॉर्च्यून' ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दुनिया के 50 महान ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दुनिया की सर्वाधिक चर्चित मैगजीन में से एक 'फॉर्च्यून' ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दुनिया के 50 महान नेताओं की सूची में जगह दी है। यह जानकारी अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट करके दी है। इस पर मुख्यमंत्री ने खुशी भी जताई है।
DELHI: 15 अप्रैल से लागू होगा ऑ़ड-ईवन का दूसरा चरण, केजरीवाल ने किया ऐलान
.jpg)
आप सुप्रीमो केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है कि पहले वॉशिंगटन पोस्ट ने आम आदमी क्लीनिक की तारीफ की थी और अब फॉर्च्यून ने ऑड-ईवन के लिए दिल्ली सरकार की तारीफ की है।
दिल्लीः अरविंद केजरीवाल के मंत्री ने अपने महकमे में पकड़ा 5 करोड़ का घोटाला
फॉर्च्यून ने दुनिया भर के 50 नेताओं की लिस्ट में अरविंद केजरीवाल को 42वें नंबर पर रखा है। मैगजीन ने जनवरी में 15 दिन के लिए ऑड- ईवन फॉर्मूला लागू करने के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की है।
फॉर्च्यून की वेबसाइट पर केजरीवाल की गले में मफलर लपेटे तस्वीर छापी गई है। यह तस्वीर दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान की है। जब केजरीवाल अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। उस समय उन्होंने मफलर लपेट रखा था।
'फॉर्च्यून' की सूची में पहले नंबर पर अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस हैं, जबकि जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को दूसरे स्थान पर रखा गया है। म्यांमार में सैन्य शासन खत्म करके 50 साल में पहली बार असैनिक राष्ट्रपति के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली आंग सान सूची को तीसरा स्थान मिला है।
