यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'केजरीवाल मौकापरस्त और घटिया इंसान, समय आने पर जनता देगी जवाब'
केजरीवाल को घटिया आदमी बताते हुए भाजपा नेता अन्नपूर्णा मिश्रा ने कहा कि अरविंद को जो उन्होंने समझा था वह वैसे नहीं निकले।

नई दिल्ली [जेएनएन]। आम आदमी पार्टी (आप) से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा की मां अन्नपूर्णा मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मौकापरस्त इंसान बताया है। केजरीवाल पर किए गए पर्दाफाश के बाद कपिल मिश्रा की बेहोशी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर टिप्पणी करते हुए अन्नपूर्णा मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के कहने पर ही उन्होंने कपिल को राजनीति में उतारा था।
अन्नपूर्णा मिश्रा ने कहा कि अगर पता होता कि केजरीवाल ऐसा करेंगे तो वह कपिल को उनके साथ कभी भी नहीं भेजतीं। केजरीवाल को घटिया आदमी बताते हुए भाजपा नेता अन्नपूर्णा मिश्रा ने कहा कि अरविंद को जो उन्होंने समझा था वह वैसे नहीं निकले।
केजरीवाल ने अभी तक उनकी चिट्ठी का जबाव नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जिस तरीके का व्यवहार कर रहे हैं और जो सब कुछ हो रहा है। यह सब जनता देख रही है। इसका जवाब जनता आने वाले समय में देगी।