विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल ने पोस्ट की तस्वीर, केजरीवाल के साथ नजर आए 'भाजपा एजेंट' नील

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 04:23 PM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 07:23 AM (IST)

कपिल ने आम आदमी पार्टी के उस बयान पर भी करारा जवाब दिया है जिसमें 'आप' के नेताओं ने उनके साथी नील को भाजपा एजेंट करार दिया था।

कपिल ने पोस्ट की तस्वीर, केजरीवाल के साथ नजर आए 'भाजपा एजेंट' नील
कपिल ने पोस्ट की तस्वीर, केजरीवाल के साथ नजर आए 'भाजपा एजेंट' नील

नई दिल्ली [जेएनएन]। प्रेसवार्ता के बीच बेहोश हुए 'आप' के बागी नेता कपिल मिश्रा के तेवर जस के तस बने हुए हैं। कपिल अस्पताल में हैं, लेकिन यहां से भी वो आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर लगातार हमले कर रहे हैं। कपिल ने ट्वीट कर कहा है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही वो सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबूत सौंपने सीबीआइ के पास जाएंगे।

इससे पहले पूर्व मंत्री ने आम आदमी पार्टी व सीएम केजरीवाल समेत 'आप' विधायकों पर पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कपिल ने सबूतों के साथ बताया था कि आम आदमी पार्टी किस तरह से कालेधन को सफेद करने के काम में लिप्त रही है।  

कपिल ने आम आदमी पार्टी के उस बयान पर भी करारा जवाब दिया है जिसमें 'आप' के नेताओं ने उनके साथी नील को भाजपा एजेंट करार दिया था। कपिल मिश्रा ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें नील केजरीवाल के साथ दिखाई दे रहे हैं।

कपिल मिश्रा यहीं नहीं रुके। 'आप' पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए मिश्रा ट्वीट कर यह भी कहा कि पहले वे चुप्पी साधेंगे, ध्यान भटकाएंगे, झूठी फोटो व वीडियो वायरल करेंगे, सच से बचने की कोशिश करेंगे और फिर जेल जाएंगे। 

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा रविवार 14 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश हो गए थे। कपिल ने आम आदमी पार्टी की फंडिंग से लेकर नेताओं की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाए हैं। कपिल के मुताबिक फर्जी कंपनियों और लोगों के माध्यम से पार्टी को चंदा दिया गया।  

यह भी पढ़ें: योगेंद्र यादव Interview: गिरोह में जब झगड़ा होता है तो कई सच सामने आते हैं

यह भी पढ़ें: कपिल के खुलासे में LG हाउस का बड़ा रोल, सत्येंद्र जैन की साजिश हुई नाकाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।